क्या एनर्जी ड्रिंक्स दिल के लिए खतरनाक हैं?
Home >Blogs >क्या एनर्जी ड्रिंक्स दिल के लिए खतरनाक हैं?

क्या एनर्जी ड्रिंक्स दिल के लिए खतरनाक हैं?

Table of Contents

Summary

  • इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य आपको उन छिपे हुए खतरों से आगाह करना है जो एक 'एनर्जी बूस्टर' के नाम पर आपके दिल के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।
  • एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन की भारी मात्रा और अन्य उत्तेजक पदार्थ होते है जो अचानक हार्ट रेट बढ़ाता हैं।
  • विशेष रूप से युवाओं, गर्भवती महिलाओं और पहले से दिल की बीमारी (जैसे एरिथमिया) से जूझ रहे लोगों के लिए ये जानलेवा साबित हो सकते हैं।
  • बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद ड्रिंक्स के बजाय प्राकृतिक तरीके से एनर्जी ड्रिंक घर पर कैसे बनाएं, इसकी जानकारी दी गई है, ताकि आपकी ऊर्जा भी बनी रहे और दिल भी सुरक्षित रहे।
  • थकान मिटाने के लिए आर्टिफिशियल प्रोडक्ट्स के बजाय जीवनशैली में बदलाव और विशेषज्ञों (जैसे BM Birla Heart Research Centre) की सलाह लेना ज्यादा सुरक्षित है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी को 'इंस्टेंट एनर्जी' की जरूरत महसूस होती है। चाहे ऑफिस की लंबी शिफ्ट हो, देर रात तक पढ़ाई करनी हो या जिम में एक्स्ट्रा पसीना बहाना हो, हम सभी एक कैन एनर्जी ड्रिंक पीते हैं और तुरंत रिचार्ज हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह 'पंख देने वाला' विज्ञापन आपके दिल की धड़कनों को किस मोड़ पर ले जा रहा है?

हाल के कुछ वर्षों में, खासकर युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन इसके साथ ही हार्ट अटैक और अचानक होने वाली हृदय संबंधी घटनाओं के मामलों ने भी चिकित्सा जगत को चिंता में डाल दिया है। क्या वाकई ये ड्रिंक्स आपके दिल के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहे हैं? चलिए इसे विस्तार से समझते हैं। यदि आप या आपके परिवार में किसी को भी कोई समस्या है, तो बिना देर किए एक अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट से मिलें और इलाज लें।

एनर्जी ड्रिंक क्या है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि एनर्जी ड्रिंक क्या है और यह सामान्य कोल्ड ड्रिंक या स्पोर्ट्स ड्रिंक से कैसे अलग है। एनर्जी ड्रिंक एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसमें कैफीन, टॉरिन (Taurine), ग्वारना (Guarana), और भारी मात्रा में चीनी (Sugar) होती है। इनका मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की एकाग्रता और इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करना है। 

जहां स्पोर्ट्स ड्रिंक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं, वहीं एनर्जी ड्रिंक्स सीधे आपके नर्वस सिस्टम पर असर दिखाते हैं। एक सामान्य 250ml के एनर्जी ड्रिंक कैन में लगभग 80 mg से 150mg तक कैफीन हो सकता है, जो कि एक कप कॉफी की तुलना में बहुत अधिक सक्रिय रूप में होता है।

एनर्जी ड्रिंक्स दिल पर कैसे असर डालते हैं?

जब आप एक एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, तो शरीर में कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थों का प्रवाह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। पबमेड सेंट्रल में प्रकाशित 37 रिसर्च और 1,597 कैंडिडेट को रिव्यू के आधार पर हम इस तथ्य को आपके सामने रख रहे हैं। इस रिसर्च में पाया गया कि एनर्जी ड्रिंक्स पीने से 60.9% मामलों में हृदय गति (Heart Rate) बढ़ी, 61.5% में डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर बढ़ा, और सबसे चिंताजनक बात यह कि 63.2% लोगों में QTc interval या दिल की विद्युत गतिविधि में खतरनाक बदलाव देखे गए।

चलिए इसे सरल भाषा से समझते हैं। एनर्जी ड्रिंक्स पीने से शरीर में निम्न बदलाव होते हैं - 

  • हार्ट रेट और रिदम में बदलाव: रिसर्च बताते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स पीने के कुछ ही मिनटों के भीतर दिल की धड़कन तेज हो सकती है। मेडिकल भाषा में इसे 'एरिथमिया' कहते हैं। हार्ट रेट का बढ़ना कारण केवल थकान नहीं, बल्कि इन ड्रिंक्स में मौजूद उत्तेजक पदार्थ होते हैं।
  • QTc अंतराल का बढ़ना: मेयो क्लिनिक की 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक्स हृदय की विद्युत प्रणाली (Electrical System) को प्रभावित कर सकते हैं। यह हृदय के 'QTc अंतराल' को बढ़ा देते हैं, जिससे अचानक कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
  • ब्लड प्रेशर और एनर्जी ड्रिंक: इन ड्रिंक्स के सेवन से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं। इससे दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

कैफीन का दिल पर असर: एक खतरनाक डोज

कैफीन को यदि सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह फायदेमंद हो सकता है, लेकिन एनर्जी ड्रिंक्स में इसकी मात्रा अनियंत्रित होती है। कैफीन का दिल पर असर काफी गहरा होता है। यह हृदय की मांसपेशियों के संकुचन की शक्ति को बढ़ाता है, जिससे दिल पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

रिसर्च में पाया गया है कि एक कैन एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद ऊपरी रक्तचाप (Systolic BP) में औसतन 5-10 mmHg की वृद्धि हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही हाइपरटेंशन का शिकार है, तो यह स्थिति उसके लिए घातक हो सकती है।

एनर्जी ड्रिंक्स के नुकसान और साइड इफेक्ट्स

सिर्फ दिल ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य अंगों पर भी एनर्जी ड्रिंक के साइड इफेक्ट्स स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं जैसे कि - 

  • अनिद्रा (Insomnia): कैफीन की अधिक मात्रा नींद के चक्र को पूरी तरह बिगाड़ देती है।
  • घबराहट और बेचैनी: ऊर्जा बढ़ने के साथ-साथ हाथ-पैरों में कंपन और मानसिक चिंता महसूस हो सकती है।
  • किडनी पर दबाव: इसमें मौजूद चीनी और टॉरिन किडनी के काम को कठिन बना देते हैं।
  • पाचन संबंधी समस्याएं: एसिडिटी और पेट में जलन इसके सामान्य लक्षण हैं।

ज्यादा कैफीन और शुगर के खतरे

क्या आप जानते हैं कि एक छोटे कैन में लगभग 10 से 12 चम्मच चीनी हो सकती है? एनर्जी ड्रिंक्स के नुकसान केवल दिल तक सीमित नहीं है। इतनी भारी मात्रा में चीनी का सेवन करने से:

  • शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जो टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है।
  • धमनियों में सूजन (Inflammation) पैदा होती है, जो लंबे समय में ब्लॉकेज का कारण बनती है।
  • वजन का तेजी से बढ़ना और मोटापे से जुड़ी हृदय की बीमारियां।

किन लोगों के लिए एनर्जी ड्रिंक्स ज्यादा जोखिम भरे हैं?

एकप्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में एक बहुत ही खतरनाक आंकड़ा सामने आया है। उन्होंने जेनेटिक हृदय रोग वाले 144 मरीजों का विश्लेषण किया और पाया कि इनमें से 5% मरीजों को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आने से ठीक पहले उन्होंने एनर्जी ड्रिंक पिया था। URMC Newsroom के रिसर्च के अनुसार, युवाओं में कार्डियक अरेस्ट दुर्लभ है, लेकिन ये ड्रिंक्स छिपी हुई जेनेटिक समस्याओं को ट्रिगर कर इस खतरे को बढ़ा देते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें एनर्जी ड्रिंक्स से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए जैसे कि - 

  • बच्चे और किशोर: उनका हृदय और तंत्रिका तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है, इसलिए इन्हें मुख्य रूप से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।
  • दिल के मरीज: यदि आपको पहले से ब्लड प्रेशर या धड़कन की अनियमितता की शिकायत है, तो इन ड्रिक्स से दूर रहें।
  • गर्भवती महिलाएं: कैफीन गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए उन्हें भी इससे बचना चाहिए।
  • एथलीट: भारी कसरत के दौरान इनका सेवन डिहाइड्रेशन और अचानक हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है।

एनर्जी ड्रिंक कब पीना चाहिए?

विशेषज्ञों की मानें तो आदर्श स्थिति में इनका सेवन न करना ही बेहतर है। लेकिन यदि आप इसे लेना ही चाहते हैं, तो यह सवाल महत्वपूर्ण है कि एनर्जी ड्रिंक कब पीना चाहिए? इसे कभी भी खाली पेट या शराब के साथ मिलाकर न पिएं। साथ ही, सोने से कम से कम 6-8 घंटे पहले इसका सेवन बंद कर दें।

क्या एनर्जी ड्रिंक पीने के फायदे है?

हालांकि इसके नुकसान ज्यादा है, लेकिन शॉर्ट-टर्म में इसके कुछ फायदे जैसे सतर्कता (Alertness) हो सकते हैं - 

  • मानसिक सतर्कता में अस्थायी वृद्धि।
  • प्रतिक्रिया समय (Reaction time) में सुधार।
  • थकान का एहसास कम होना।

लेकिन याद रखें, यह ऊर्जा केवल 'उधार' ली गई ऊर्जा है, जो बाद में पानी के बुलबुले की तरह फट जाएगा।

एनर्जी ड्रिंक घर पर कैसे बनाएं? 

हृदय विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक ऊर्जा ही सबसे सुरक्षित है। अगर आप जानना चाहते हैं कि एनर्जी ड्रिंक घर पर कैसे बनाएं, तो यहाँ दो आसान रेसिपी हैं - 

  1. इलेक्ट्रोलाइट कोकोनट बूस्ट:
    • ताजा नारियल पानी (पोटेशियम से भरपूर, दिल के लिए अच्छा)।
    • आधा नींबू का रस।
    • एक चुटकी हिमालयन पिंक साल्ट।
    • इसे मिलाएं और तुरंत ऊर्जा पाएं।
  2. चिया सीड फ्रूट पंच:
    • रात भर भीगे हुए चिया बीज (ओमेगा-3 का स्रोत)।
    • अनार या संतरे का ताजा जूस।
    • थोड़ा सा शहद।

इसके अतिरिक्त बनाना स्मूदी, जिसमें चने का सत्तू और बेरीज होते हैं, उनका भी आप सेवन कर सकते हैं। कुछ लोग इसका सेवन जिम जाने से पहले करते हैं।

निष्कर्ष

अंत में, यह समझना आवश्यक है कि एनर्जी ड्रिंक्स किसी भी जादुई शक्ति का स्रोत नहीं हैं। वे केवल आपके शरीर को धोखा देते हैं कि वह थका नहीं है। 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में एनर्जी ड्रिंक्स का बाजार 10% से अधिक की दर से बढ़ रहा है, जो कि आने वाले समय में हृदय रोगों की एक नई लहर का संकेत हो सकता है।

यदि आपको बार-बार थकान महसूस होती है, तो यह किसी विटामिन की कमी या दिल की कमजोरी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में किसी विज्ञापन के बहकावे में आने के बजाय, विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट से सलाह लें। सीके बिरला अस्पताल (बीएम बिरला हार्ट रिसर्च सेंटर) जैसे संस्थान दशकों से हृदय स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं। याद रखें, एक कैन का स्वाद आपके जीवन से कीमती नहीं हो सकता।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एनर्जी ड्रिंक से हार्ट रेट बढ़ सकता है?

हां, एनर्जी ड्रिंक में मौजूद भारी मात्रा में कैफीन और टॉरिन सीधे आपके नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करते हैं, जिससे हृदय की गति (Heart Rate) सामान्य से काफी तेज हो सकती है। इसे मेडिकल भाषा में टैचीकार्डिया कहा जाता है।

क्या ज्यादा एनर्जी ड्रिंक पीने से हार्ट अटैक का खतरा होता है?

हां, अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है और दिल की विद्युत लय बिगड़ सकती है। यह उन लोगों में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है, जिनके दिल की नसें पहले से कमजोर हैं।

दिन में कितनी मात्रा में एनर्जी ड्रिंक लेना सुरक्षित है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 400 mg से अधिक कैफीन नहीं लेना चाहिए। हालांकि, हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर है कि आप दिन भर में एक छोटे कैन (250ml) से ज्यादा न पिएं और इसे रोजाना की आदत न बनाएं।

क्या कैफीन दिल की धड़कन को प्रभावित करता है?

बिल्कुल, कैफीन एक स्टिमुलेंट है जो एड्रेनालाईन बढ़ाता है। इससे दिल को ज्यादा तेजी से और जोर से धड़कना पड़ता है। कुछ लोगों में यह घबराहट और धड़कन के 'मिस' होने (Palpitations) का अहसास कराता है।

क्या हाई ब्लड प्रेशर वालों को एनर्जी ड्रिंक से बचना चाहिए?

हां, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए एनर्जी ड्रिंक खतरनाक हो सकते हैं। ये रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देते हैं, जिससे रक्तचाप खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है और स्ट्रोक या हार्ट फेल्योर का जोखिम बढ़ जाता है।

क्या एनर्जी ड्रिंक पीने से डिहाइड्रेशन होता है?

हां, कैफीन एक मूत्रवर्धक (Diuretic) है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से पानी बाहर निकालता है। यदि आप कसरत के दौरान इसे पीते हैं, तो शरीर में पानी की भारी कमी हो सकती है।

Written and Verified by:

Dr. Suman Chatterjee

Dr. Suman Chatterjee

Consultant Exp: 16 Yr

Cardiology

Book an Appointment

Dr. Suman Chatterjee is a Consultant in Cardiology at BM Birla Heart Hospital, Kolkata with over 7 years of experience. He specializes in arrhythmias, adult congenital heart disease, acute coronary syndrome, heart failure, hypertension, and cardiomyopathies.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Kolkata

Cardiology Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now