
दिल हमारे शरीर की वह मशीन है, जो बिना रुके आपके जन्म से लेकर आखिरी सांस तक चलती रहती है। अक्सर हम अपनी बाहरी सुंदरता और गैजेट्स पर तो हजारों खर्च कर देते हैं, लेकिन उस 'इंजन' को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारी पूरी जिंदगी की डोर थामे हुए है। आज के इस भागदौड़ भरे जीवन में, जहां 30 और 40 की उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और ट्रेडमिल और खेल के मैदान में भी हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ रहे हैं, वहां अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है।
यदि आप भी अक्सर सीने में भारीपन, जल्दी थकान या बढ़ते तनाव का सामना कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए एक जीवन रक्षक गाइड साबित हो सकता है। यहां हम दिल को स्वस्थ रखने के उपाय और हार्ट हेल्थ सुधारने के प्राकृतिक तरीके विस्तार से साझा कर रहे हैं, ताकि आप और आपका परिवार एक सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सके। याद रखें, एक स्वस्थ दिल ही खुशहाल जीवन की असली चाबी है। इस चाबी को दुरुस्त रखने के लिए हम आपको 10 प्राकृतिक तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप अपने दिल को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। चलिए समझते हैं -
हमारे दिल का रास्ता हमारे पेट से होकर गुजरता है। दिल की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपनी थाली में क्या डाल रहे हैं। एक 'हार्ट-फ्रेंडली' डाइट का मतलब केवल उबला हुआ खाना नहीं है, बल्कि पोषण का सही संतुलन है। आइए समझते हैं कैसे -
आधुनिक जीवनशैली में 'सेडेंटरी बिहेवियर' यानी घंटों एक जगह बैठे रहना हार्ट हेल्थ के लिए सबसे बड़ा खतरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, शारीरिक निष्क्रियता हृदय रोगों के जोखिम को 20-30% तक बढ़ा देती है। इसके लिए आपको निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है -
क्या आप जानते हैं कि अत्यधिक मानसिक तनाव सीधे आपके दिल की धमनियों में सूजन पैदा कर सकता है? जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर 'कोर्टिसोल' हार्मोन रिलीज करता है, जो लंबे समय में दिल की बीमारियों का कारण बनता है।
बढ़ता वजन, विशेषकर पेट के आसपास की चर्बी (Visceral Fat), सीधे तौर पर हृदय रोगों से जुड़ी होती है। सीएमआरआई (CMRI) के विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापा आपके दिल पर अतिरिक्त बोझ डालता है, जिससे उसे रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
अगर आप दिल की बीमारी से बचाव के तरीके खोज रहे हैं, तो धूम्रपान छोड़ना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सिगरेट के धुएं में मौजूद निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड रक्त में ऑक्सीजन कम कर देते हैं और धमनियों को सख्त बना देते हैं। धूम्रपान छोड़ने के मात्र 24 घंटे के भीतर हार्ट अटैक का जोखिम कम होना शुरू हो जाता है और एक साल में यह जोखिम आधा रह जाता है, इसलिए आज ही धूम्रपान छोड़ें और खुद को एक मुस्कान भरी जिंदगी दें।
नींद केवल शरीर की थकान नहीं मिटाती, बल्कि यह आपके दिल की 'रिपेयरिंग' का समय होता है। जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा काफी अधिक होता है।
नोट: सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और लैपटॉप का त्याग करें। रोजाना 7-8 घंटे की शांतिपूर्ण नींद सुनिश्चित करें।
इन्हें 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इनके बढ़ने पर अक्सर कोई बाहरी लक्षण दिखाई नहीं देते। दिल की सेहत के लिए अपने नंबर को जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए एक टेस्ट होता है - लिपिड प्रोफाइल, जिसका सुझाव आपके डॉक्टर देते हैं -
भारतीय संस्कृति में दिल को स्वस्थ रखने के उपाय के रूप में योग सदियों से प्रचलित है। योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि यह वेगस नर्व (Vagus Nerve) को दुरुस्त कर दिल की धड़कन को शांत रखता है।
वहीं अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं और रक्तचाप को स्थिर रखते हैं।
सुनने में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन पर्याप्त पानी पीना आपके खून के गाढ़ेपन को कम करता है। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो दिल के लिए पूरे शरीर में रक्त पंप करना आसान हो जाता है। इससे आप अपने शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम कर सकते हैं।
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। नारियल पानी और नींबू पानी भी हार्ट हेल्थ सुधारने के प्राकृतिक तरीकों में शामिल किए जा सकते हैं।
बचाव इलाज से हमेशा बेहतर होता है। विशेषकर यदि आपके परिवार में हृदय रोग का इतिहास रहा है, तो नियमित स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
हमारे हृदय रोग विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 30 की उम्र के बाद साल में कम से कम एक बार 'हार्ट चेक-अप' जरूर कराएं। इसमें ईसीजी (ECG), इकोकार्डियोग्राम और ब्लड टेस्ट शामिल होने चाहिए।
आपका दिल आपके जीवन की धड़कन है। हार्ट हेल्थ सुधारने के प्राकृतिक तरीके कोई कठिन नियम नहीं हैं, बल्कि यह एक सचेत जीवन जीने का तरीका है। अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच के साथ आप दिल की बीमारी से बचाव के तरीके को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं।
आज ही एक छोटा बदलाव करें, चाहे वह लिफ्ट की जगह सीढ़ियां लेना हो या खाने में नमक कम करना। याद रखें, आपका एक छोटा सा कदम आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन दे सकता है। यदि आप किसी भी प्रकार की बेचैनी महसूस करते हैं, तो देर न करें और सीके बिरला अस्पताल, कलकत्ता CMRI (CKB Hospitals) जैसे विश्वसनीय अस्पताल में विशेषज्ञों से परामर्श लें।
बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी), सेब, पपीता और अनार दिल के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों की सूजन को रोकने में मदद करते हैं।
हां, रोजाना 30-40 मिनट की तेज सैर (Brisk Walking) दिल के लिए एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। यह रक्त संचार में सुधार करती है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
बिल्कुल, ज्यादा नमक यानी ज्यादा सोडियम, जो शरीर में पानी को रोकता है और रक्तचाप (Blood Pressure) बढ़ाता है। हाई बीपी सीधे तौर पर दिल की बीमारियों का सबसे प्रमुख कारण है।
खाना पकाने के लिए जैतून का तेल (Olive Oil), सरसों का तेल या राइस ब्रान ऑयल अच्छे विकल्प हैं। ध्यान रखें कि तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे ट्रांस-फैट बढ़ता है।
हां, उम्र बढ़ने के साथ धमनियां सख्त हो सकती हैं और हृदय की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जी हां, अत्यधिक तनाव से 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' या क्रोनिक हार्ट डिजीज हो सकती है। तनाव के कारण होने वाला हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ हार्ट रेट सीधे दिल को नुकसान पहुंचाता है।
सीने में दबाव या दर्द, बाएं कंधे या जबड़े में दर्द, बिना कारण पसीना आना, सांस फूलना और अत्यधिक कमजोरी इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
Written and Verified by:

Dr. Rakesh Sarkar is a Senior Consultant in Cardiology & Electrophysiology at BM Birla Heart Hospital, Kolkata, with over 11 years of experience. He specializes in complex arrhythmia management, including atrial fibrillation, ventricular tachycardia, CRT-D, and conduction system pacing.
Similar Cardiology Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 BMB Kolkata. All Rights Reserved.