यदि आप हृदय स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं, तो आप कई बीमारियों से भी दूरी बनाने में सफल हो सकते हैं जैसे कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर। स्वस्थ हृदय आहार की मदद से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिसकी मदद से शरीर में ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद मिलती है।
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सबसे आवश्यक है कि आप अपने हृदय को स्वस्थ रखें। स्वस्थ हृद की पुंजी आपके हाथ में ही है। आप क्या खा रहे हैं, इससे यह निर्भर करता है कि आपका हृदय कैसे कार्य करेगा। स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार बहुत महत्वपूर्ण है।
स्वस्थ आहार हमारे शरीर के लिए कई कार्यों को करने के लिए जाना जाता है, जो मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन हृदय को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए? आइए आहार के महत्व और विशिष्ट सुपरफूड हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने में कैसे मदद कर सकते हैं, इस पर चर्चा करें। हृदय के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे हृदय रोग विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकते हैं।
यदि आप हृदय स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं, तो आप कई बीमारियों से भी दूरी बनाने में सफल हो सकते हैं जैसे कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर। स्वस्थ हृदय आहार की मदद से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिसकी मदद से शरीर में ब्लड प्रेशर को स्थिर करने में मदद मिलती है।
इसके अतिरिक्त स्वस्थ एवं स्वच्छ आहार की मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। हृदय स्वस्थ आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। यह धमनियों में प्लाक के निर्माण को रोकने में मदद करता है, जो हृदय रोग की समस्या से आराम दिला सकता है।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हृदय स्वस्थ आहार में निम्न पोषक तत्व शामिल होते हैं -
यह 10 सुपरफूड आपके दिल को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। उन्हें हर व्यक्ति को अपने आहार में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति हृदय रोग के जोखिम कारक के दायरे में आते हैं, तो वह भी इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं -
सुपरफूड |
पोषक तत्व |
दिल को मिलने वाले लाभ |
सैलमन |
ओमेगा-3 फैटी एसिड |
ट्राइग्लिसराइडलेवल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखता है। |
ब्लूबेरी |
एंटीऑक्सीडेंट (एंथोसायनिन) |
ब्लड प्रेशर को मेन्टेन करता है और प्लाक के निर्माण को भी रोकता है। |
बादाम |
हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन ई |
कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है और दिल को स्वस्थ रखता है। |
ओट्स |
घुलने वाला फाइबर |
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है। |
पालक |
पोटेशियम और मैग्नीशियम |
ब्लड प्रेशर को मेन्टेन करता है और हृदय की मांसपेशियों को दुरुस्त रखता है। |
एवोकाडो |
मोनोसैचुरेटेड फैट |
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल के दौरे के जोखिम को कम करता है। |
डार्क चॉकलेट |
फ्लेवोनोइड्स |
रक्त संचार को बेहतर करता है और ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है। |
चिया सीड्स |
ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर |
गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है। |
टमाटर |
लाइकोपीन |
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और धमनियों में सूजन को दूर करता है |
लहसुन |
एलिसिन |
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय को स्वस्थ रखता है। |
हृदय को स्वस्थ रखने में आहार एक अहम भूमिका निभाता है, लेकिन फिर भी कुछ और भी बातें हैं, जिन पर आपका ध्यान जाना बहुत ज्यादा आवश्यक है। यहां कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए हैं, जिनका पालन आप भी कर सकते हैं -
इस ब्लॉग में बताए गए सुपरफूड्स के साथ इन उपायों को करने से आपको बहुत लाभ मिलने वाला है। इसके अतिरिक्त स्वस्थ जीवनशैली भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। हृदय संबंधी जटिलताओं को उपायों से रोकने की बजाए एक अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट से मिलें और इलाज के सभी विकल्पों पर उनसे बात करें।
हां, नट्स स्वस्थ वसा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हृदय को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इन्हे हर व्यक्ति को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
हां, डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं।
जैतून का तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है, क्योंकि यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
हां, सोडियम कम करने से ब्लड प्रेशर कम होता है और हृदय पर दबाव भी कम पड़ता है। आप डाइटिशियन के साथ मिलकर यह निर्णय ले सकते हैं कि आपको स्वस्थ रहने के लिए कितने सोडियम की आवश्यकता है।
कम फैट वाले डेयरी उत्पाद हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यदि आफके लिए तभी स्वस्थ होंगे यदि आप इसका सीमित मात्रा में करेंगे।
हां, अस्वास्थ्यकर फैट, चीनी और सोडियम से भरपूर प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हृदय रोग में योगदान कर सकते हैं।
Written and Verified by:
Dr Dhiman Kahali is associated with BM Birla Heart Research Centre as the Director of Interventional cardiology. With a total experience of 37 years, he is known as an expert in performing Angioplasties, Mitral Balloon Dilations, Peripheral Vascular and Carotid Interventions. Dr Kahali is the Ex Chairman of National Intervention Council, CSI, Ex Convenor of STEMI Council, CSI and Vice President of CSI. Being a National Scholar, he has several publications in National and International Journals and delivers more than 125 lectures every year in various forums across the globe.
Similar Cardiology Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 BMB Kolkata. All Rights Reserved.