क्या आपकी आंखें बता रही हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? जानें लक्षण
Home >Blogs >क्या आपकी आंखें बता रही हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? जानें लक्षण

क्या आपकी आंखें बता रही हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? जानें लक्षण

Summary

आंख के पलकों के ऊपर फैट जैसा डिपॉजिट, आंख की पुतली के आस-पास रंग में बदलाव जैसे लक्षण बताते हैं कि आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है। सही समय पर निदान और फिर इलाज आपको एक स्वस्थ और कोलेस्ट्रॉल-फ्री जीवन जीने में मदद कर सकता है।

आपकी आंखें सिर्फ चेतावनी नहीं, आपकी ज़िंदगी का आईना है। यह कहावत हमारे इस ब्लॉग के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम इसी से शुरूआत कर रहे हैं। हमारे पास पेशेंट अक्सर एक शिकायत लेकर हमारे पास आते हैं - “सर, मेरी आँखों के पास अजीब सी सफेद रिंग आ गई है…”

हम समझते हैं कि आपके पलकों के पास हल्का-पीला पैच बनना कितना अजीब लग सकता है। कई बार इस स्थिति को लोग सिर्फ बढ़ती उम्र का असर समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन जब आप ऑफिस जाते वक्त शरीर में थोड़ा झुनझुनी, थकान और लगातार सिर दर्द का अनुभव करते हैं, तब डॉक्टर से मिलने के बाद आपको यह पता चलता है कि यह सारे लक्षण हाई कोलेस्ट्रॉल के हैं। 

ऐसे लाखों लोग होंगे जो हाई कोलेस्ट्रॉल का सामना कर रहे हैं और उन्हें इस लक्षण का सामना करना पड़ता है। WHO के अनुसार, भारत में हर पांचवां एडल्ट हाई कोलेस्ट्रॉल का सामन कर रहा है, और इनमें से 60% लोगों को अपना रिस्क तब समझ आता है जब बीमारी गंभीर हो जाती है। इसलिए हम आपको आपकी आंखों पर दिखने वाले उन लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर की जानकारी आपको दे सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में इलाज बेहद ज़रूरी है और यदि आप भी इसका सामना कर रहे हैं, तो तुरंत हमारे अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलें और इलाज लें।

आंखों के ज़रिए कोलेस्ट्रॉल की पहचान कैसे संभव है?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के असंतुलन के बहुत से संकेत हो सकते हैं, लेकिन आंखों के पास दिखने वाले लक्षण सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं। जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड की मात्रा बढ़ती है, तो वह केवल हृदय या धमनियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि छोटे-छोटे ब्लड वेसल्स और ऊतकों में भी जमा होने लगते हैं। खासकर आंखों के आस-पास, कार्निया या पुतली के किनारे और पलकों की स्किन पर यह लक्षण अधिक प्रभावी होते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण 

कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में मुख्य रूप आंखों में निम्न लक्षण उत्पन्न होते हैं - 

  • आंखों के रंग में बदलाव होना
  • सफेद या पीले निशान पड़ना
  • दृष्टि में धुंधलापन
  • कार्निया के चारों ओर रिंग बनना
  • सूजन या पेन होना 

यह सारे लक्षण हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करते हैं। हालांकि कुछ आम आंख की समस्याएं भी होती हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत देते हैं जैसे कि - 

  • पलकों के पास पीले या सफेद पैच (Xanthelasma): पलकों या आंखों के कोने पर उभरे, मुलायम, पीले रंग की गांठ/निशान फैटी डिपोजिट्स यानी कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से बनते हैं। कम उम्र में यह फैमिलियल हाई कोलेस्ट्रॉलेमिया के लक्षण होते हैं, जिसका अर्थ है कि आपको यह बीमारी जीन्स से मिली है। इंडियन हार्ट जर्नल के मुताबिक, भारत में जिन लोगों की आंखों में Xanthelasma दिखा, उनमें से 70% से ज़्यादा लोगों की लिपिड प्रोफाइल रिपोर्ट में LDL सामान्य से ऊपर मिला।
  • आंखों की सतह (कॉर्निया) पर सफेद या ग्रे रिंग (Arcus Senilis): 35-45 की उम्र के बाद कॉर्निया के चारों ओर सफेद/ब्लू ग्रे रिंग बनना खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने का मुख्य संकेत है।
  • दृष्टि में बदलाव – धुंधलापन या अचानक दिखाई कम होना: हाई कोलेस्ट्रॉल से रेटिनल वेन ब्लॉकेज (Retinal Vein Occlusion) हो सकता है, जिससे अचानक या धीरे-धीरे एक आंख से दिखना बंद होना या धुंधलापन आना शुरू हो जाता है।
  • आंखों में लगातार सूजन, जलन या दर्द: खराब ब्लड सर्कुलेशन और फैट की जमावट से यह लक्षण दिख सकते हैं।
  • Peripheral Vision पर असर: साइड में देखने में परेशानी या विजन फील्ड का कम होना, कोलेस्ट्रॉल जमा होने का और एक गंभीर संकेत है।

कॉर्नियल आर्कस (Corneal Arcus) क्या होता है? 

कॉर्नियल आर्कस (Corneal Arcus) आंख की ब्लैक पुतली (कॉर्निया) के चारों ओर बनने वाला सफेद या नीला ग्रे रिंग होता है, जो विशेष रूप से मध्यम और अधिक उम्र वाले लोगों में देखा जाता है। अगर यह 45 वर्ष की उम्र से पहले दिखे, तो फैमिलियल कोलेस्ट्रॉल हाई होने का संकेत माना जाता है। इसलिए इस प्रकार के संकेत दिखने पर तुरंत परामर्श लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि कॉर्नियल आर्कस कोई सामान्य स्थिति नहीं है और यदि इस स्थिति के शुरुआती लक्षण समझ आ जाते हैं, तो आप कोलेस्ट्रॉल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। 

कॉर्नियल आर्कस को कैसे पहचानें?

यह पुतली (ब्लैक पार्ट) का ऱिम/बॉर्डर सफेद या ग्रे लाइन से घिरा दिखता है। इसके पीछे का कारण ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल जमा होना है। सबसे पहले आपको समझना होगा कि यह विजन पर असर नहीं डालता है, लेकिन यह पूरे शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का एक इंडिकेटर है।

इसके अतिरिक्त भी कुछ और लक्षण होते हैं, जो कॉर्नियल आर्कस की तरफ संकेत करते हैं जैसे कि - 

  • आंखों पर पीले फूले जैसे निशान दिखना (xanthelasma)।
  • आंखों की चमक में कमी, जगह-जगह सूजन या हल्का दर्द होना।
  • बार-बार आंखों में महसूस होने वाली भारीपन या सूखापन।

यह सभी संकेत बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आंखों के आसपास फैट जमा होने के हैं।

किन अन्य संकेतों से कोलेस्ट्रॉल का पता चल सकता है?

आंख के अतिरिक्त भी कुछ और लक्षण हैं, जो बताते हैं कि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं - 

  • चेहरे की त्वचा पर हल्का पीलापन या त्वचा की उभरी हुई गांठें।
  • बार-बार सिर दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनी, थकावट या सांस फूलना
  • स्किन के अन्य हिस्सों पर गांठ या लिपोमा
  • पैरों में सूजन या ठंडापन
  • सीने में दर्द (Angina)
  • पैरों में दर्द
  • घाव भरने में देरी

कब डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए?

सामान्य तौर पर यदि आपको कोई समस्या भी नहीं है, तो भी आपको साल में एक बार डॉक्टर से ज़रूर मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त यदि आपको ऊपर दिए गए संकेत नजर आते हैं, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें। खासतौर पर निम्न स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए - 

  • आंखों के पास सफेद/पीले निशान
  • कॉर्निया के चारों ओर ग्रे/सफेद घेरा
  • अचानक दृश्य क्षमता में गिरावट
  • बार-बार आंखों में दर्द या सूजन

यह लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वह भी आपको सबसे पहले लिपिड प्रोफाइल टेस्ट का सुझाव देंगे। कई अंतरराष्ट्रीय संस्था जैसे कि CDC और WHO की 2023 की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में लगभग 39% वयस्कों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य से ज़्यादा पाया गया है, और 2025 तक यह 42% पहुंच सकता है। इसलिए समय पर जांच से हार्ट अटैक, स्ट्रोक या परमानेंट आंखों की रोशनी जाने का खतरा काफी हद तक टाला जा सकता है।

निष्कर्ष

जहां आंखें आत्मा का आईना हैं, वहीं आपकी सेहत के बारे में जानकारी आपके आंखों से मिल सकती है। अगर आपकी आंखें आपको सफेद रिंग, पीले पैच या बार-बार जलन जैसे संकेत दे रही है, तो इसे हल्के में न लें। आज ही अपना कंसल्टेशन सेशन बुक करें, टेस्ट करवाएं और अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर की सच्चाई जानें। 

यदि आपकी आंखें भी आपको चुपचाप कोई चेतावनी दे रही हैं, तो देर न करें। बेहतरीन देखभाल और समय पर एक जांच, आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आंखों में सफेद रिंग बनना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है?

हां, कॉर्नियल आर्कस 45 वर्ष से कम में दिखे तो यह फैमिलियल हाई कोलेस्ट्रॉल का पक्का संकेत है।

क्या कोलेस्ट्रॉल आंखों की रोशनी को प्रभावित करता है?

हाई कोलेस्ट्रॉल रेटिनल ब्लड वेसल्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे अचानक या धीरे-धीरे विजन लॉस हो सकता है, जिसे मेडिकल भाषा में रेटिनल वेन क्लोजिंग कहा जाता है।

आंखों के लक्षणों से कोलेस्ट्रॉल की पुष्टि कैसे करें?

लक्षण दिखने पर तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच कराएं। इसके अतिरिक्त आप हमारे विशेषज्ञों से भी मिलकर कोलेस्ट्रॉल की जांच करा सकते हैं।

क्या नियमित आंखों की जांच से कोलेस्ट्रॉल का पता चलता है?

रूटीन आई चेकअप में अगर डॉक्टर को सूचीबद्ध लक्षण दिखेंगे, तो वह स्वयं आपको संकेत दे सकते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है या फिर दूसरे विशेषज्ञों को वह रेफर भी कर सकते हैं। 

आंखों के अलावा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के और कौन से संकेत दिखते हैं?

आंखों के अतिरिक्त निम्न लक्षण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर के संकेत हैं - 

  • सीने में दर्द
  • थकान
  • सांस फूलना
  • त्वचा पर गांठ
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • पैरों में सूजन 

Written and Verified by:

Dr. Aniruddha Mandal

Dr. Aniruddha Mandal

Associate Consultant Exp: 5 Yr

Cardiology

Book an Appointment

Dr. Aniruddha Mandal is a Associate Consultant, Cardiologist at B.M Birla Heart Hospital.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Kolkata

Cardiology Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now