क्या पीसीओएस की वजह से गर्भधारण में परेशानी हो सकती है? जानें कारण और इलाज
Home >Blogs >क्या पीसीओएस की वजह से गर्भधारण में परेशानी हो सकती है? जानें कारण और इलाज

क्या पीसीओएस की वजह से गर्भधारण में परेशानी हो सकती है? जानें कारण और इलाज

Summary

  • PCOS का नया नाम PMOS: मेडिकल साइंस में अब PCOS को PMOS (Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome) कहा जा रहा है, जो इसके हार्मोनल और मेटाबॉलिक प्रभावों को अधिक सटीकता से दर्शाता है।
  • गर्भधारण में देरी का कारण: यह हार्मोनल और मेटाबॉलिक असंतुलन ओव्यूलेशन (अंडा बनने) की प्रक्रिया को अनियमित कर देता है।
  • प्रमुख संकेत: अनियमित पीरियड्स, अचानक वजन बढ़ना, चेहरे/शरीर पर अत्यधिक बाल (Hirsutism) और मुंहासे इसके मुख्य पीसीओएस लक्षण हैं।
  • सटीक जांच: हार्मोन टेस्ट, इंसुलिन रेजिस्टेंस जांच और पेल्विक अल्ट्रासाउंड से सही समय पर स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
  • सफल इलाज संभव: लाइफस्टाइल बदलाव, ओव्यूलेशन इंडक्शन दवाएं, इंसुलिन मैनेजमेंट, IUI और IVF की मदद से मां बनना पूरी तरह संभव है।
  • समय पर सलाह: 6 महीने से अधिक प्रयास के बाद सफलता न मिलने पर फर्टिलिटी विशेषज्ञ (Fertility Specialist) से मिलना चाहिए।

रात के 11 बज रहे हैं, और आप फिर से गूगल पर टाइप कर रही हैं "PCOS में प्रेगनेंसी हो सकती है क्या।" यह तीसरी बार है इस हफ्ते। हर महीने वही इंतज़ार, वही उम्मीद, और फिर वही निराशा। घर में सब पूछते हैं "कब खुशखबरी दोगी", लेकिन कोई नहीं जानता कि आपके अंदर क्या चल रहा है। हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव, अनियमित पीरियड्स, और यह डर कि कहीं मां बनने का सपना अधूरा न रह जाए।

अगर यह कहानी आपकी भी लगती है, तो सबसे पहले यह जान लीजिए, आप अकेली नहीं हैं। भारत में लगभग हर पांचवीं महिला किसी न किसी रूप में इस स्थिति का सामना कर रही है, जो प्रतिशत के मामले में आंकड़ा लगभग 10% से 22% के बीच है। यह एक आम स्थिति है, और सही जानकारी व सही इलाज के साथ ज्यादातर महिलाएं स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं।

एक महत्वपूर्ण मेडिकल अपडेट: PCOS अब बन चुका है PMOS

जिस समस्या को हम वर्षों से  PCOS कहते आ रहे हैं, उसे अब अंतरराष्ट्रीय मेडिकल गाइडलाइन के तहत PMOS (Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome) का नाम दिया गया है।

यह नाम क्यों बदला गया?

  1. सिस्ट होना ज़रूरी नहीं: 'Polycystic' शब्द से भ्रम होता था कि ओवरी में सिस्ट होना अनिवार्य है। सच यह है कि बिना सिस्ट के भी यह स्थिति महिलाओं को परेशान कर सकती हैं।
  2. पूरे शरीर की मेटाबॉलिक सेहत: ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि यह सिर्फ ओवरी (अंडाशय) की बीमारी नहीं है, बल्कि पूरे शरीर के हार्मोन्स और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है।
    • P (Polyendocrine): कई हार्मोनल पाथवे का प्रभावित होना।
    • M (Metabolic): इंसुलिन रेजिस्टेंस और मेटाबॉलिज्म से सीधा संबंध।
    • O (Ovarian): ओव्यूलेशन और फर्टिलिटी पर असर।
    • S (Syndrome): विभिन्न लक्षणों का समूह।

PMOS/पीसीओएस और गर्भधारण का संबंध

अक्सर यह माना जाता है कि PMOS/पीसीओएस से गर्भधारण में समस्या होती है। इसका सीधा जवाब है - हां, समस्या हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि गर्भधारण नामुमकिन है।

PMOS एक हार्मोनल और मेटाबॉलिक असंतुलन है, जिसमें ओवरी में अंडे ठीक से परिपक्व नहीं हो पाते और शरीर में एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का स्तर बढ़ जाता है। इसका सीधा असर ओव्यूलेशन (Ovulation) पर पड़ता है। जब हर महीने अंडा समय पर रिलीज नहीं होगा, तो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है।

अच्छी बात यह है कि PMOS के कारण होने वाली इनफर्टिलिटी (Infertility) ज्यादातर मामलों में अस्थायी होती है। जैसे ही हार्मोनल संतुलन सुधरता है, ओव्यूलेशन सामान्य होने लगता है।

PMOS / PCOS में गर्भधारण क्यों मुश्किल हो सकता है?

सामान्य मासिक चक्र में हर महीने एक परिपक्व अंडा रिलीज होता है। लेकिन PMOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण एनोव्यूलेशन (Anovulation) यानी अंडा रिलीज़ न होने की समस्या होती है।

इसके पीछे 3 मुख्य कारण हैं - 

  1. इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance): शोध बताते हैं कि लगभग 70% महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस पाया जाता है, जो एंड्रोजन का स्तर और बढ़ा देता है।
  2. हार्मोनल असंतुलन: LH (ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन) और FSH (फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन) का अनुपात बिगड़ जाता है।
  3. वजन बढ़ना: पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी शरीर में एस्ट्रोजन और इंसुलिन का संतुलन बिगाड़ देती है।

पीसीओएस/PMOS के कौन-से लक्षण गर्भधारण को प्रभावित कर सकते हैं?

पीसीओएस/PMOS में कई ऐसे लक्षण उत्पन्न होते हैं जिनके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए - 

  • अनियमित या बहुत कम पीरियड: साल में 8-9 बार से कम पीरियड आना या फिर इसे अंग्रेजी भाषा में मिस्ड पीरियड भी कहा जाता है। 
  • हिर्सुटिस्म (Hirsutism): चेहरे, ठुड्डी या शरीर पर काले व घने बाल आना, जिसे फेशियल हेयर भी कहा जाता है।
  • अचानक वजन बढ़ना: खासकर पेट और कमर के आसपास वजन बढ़ना यह दर्शाता है कि हार्मोन्स में असंतुलन है। कई बार यह स्थिति फैटी लिवर से भी जुड़ी हो सकती है। 
  • त्वचा संबंधी समस्याएं: लगातार मुंहासे, ऑयली स्किन या गर्दन/आर्मपिट पर काले धब्बे भी हार्मोन में बदलाव को दर्शाते हैं।
  • बाल झड़ना: सिर के बालों का पतला होना या झड़ना भी PMOS का एक मुख्य लक्षण है।

पीसीओएस / PMOS की जांच कैसे होती है?

पीसीओएस/PMOS की जांच के लिए डॉक्टर आप से कुछ लक्षणों के बारे में पूछते हैं। यदि आपको भी ऊपर बताए गए लक्षण दिख रहे हैं, तो फिर आपको निम्न टेस्ट का सुझाव दिया जा सकता है - 

पीसीओएस / PMOS की जांच कैसे होती

  1. हार्मोन ब्लड टेस्ट: LH, FSH, AMH,टेस्टोस्टेरोन और थायराइड का स्तर जांचना।
  2. पेल्विक अल्ट्रासाउंड: ओवरी का आकार और फॉलिकल्स (अंडों) की स्थिति देखना।
  3. ग्लूकोज और इंसुलिन टेस्ट: इंसुलिन रेजिस्टेंस की जांच करना।
  4. ओव्यूलेशन ट्रैकिंग: यह देखना कि हर महीने ओव्यूलेशन हो रहा है या नहीं।

PMOS में गर्भधारण के उपाय और इलाज (PMOS Pregnancy Treatment in Hindi)

क्या आप PMOS (पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम) का सामना कर रही हैं और गर्भधारण को लेकर चिंतित हैं? अच्छी खबर यह है कि PMOS में प्रेगनेंसी पूरी तरह संभव है। सही मेडिकल गाइडेंस और समय पर सही इलाज चुनकर आप आसानी से मां बनने का सपना पूरा कर सकती है।

PMOS में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डॉक्टर मुख्य रूप से इन प्रभावी तरीकों का उपयोग करते हैं -

लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव (Lifestyle Changes)

इलाज का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम आपकी जीवनशैली में सुधार है - 

  • वजन नियंत्रण: शरीर के वजन में केवल 5% से 10% की कमी भी ओव्यूलेशन (अंडे बनने की प्रक्रिया) को नियमित कर सकती है।
  • हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज: लो-जीआई (Low-GI) डाइट, नियमित वर्कआउट और तनाव प्रबंधन हार्मोनल संतुलन बनाने में मदद करते हैं।

ओव्यूलेशन इंडक्शन दवाइयां (Ovulation Induction)

जब प्राकृतिक रूप से ओव्यूलेशन नहीं होता, तो डॉक्टर दवाइयों की सलाह देते हैं - 

  • लेट्रोज़ोल (Letrozole) और क्लोमीफीन (Clomiphene): ये दवाएं ओवरी को समय पर अंडा रिलीज करने के लिए ट्रिगर करती हैं। PMOS मामलों में यह इलाज की पहली पसंद (First Line Treatment) होती है।

इंसुलिन मैनेजमेंट (Metformin for PMOS)

  • PMOS से पीड़ित कई महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है।
  • इसके लिए डॉक्टर मेटफॉर्मिन (Metformin) जैसी दवाएं देते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित कर हार्मोनल संतुलन और ओव्यूलेशन में सुधार लाती हैं।

IUI (इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन)

यदि दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद भी प्राकृतिक गर्भधारण न हो, तो IUI एक बेहतरीन अगला कदम है। इस प्रक्रिया में ओव्यूलेशन के समय तैयार स्पर्म को सीधे गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है।

IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन)

जब अन्य सभी तरीके काम न करें या गंभीर फर्टिलिटी समस्याएं हों, तो IVF (टेस्ट ट्यूब बेबी) सबसे भरोसेमंद और हाई-सक्सेस-रेट वाला विकल्प बनता है।

जयपुर में PMOS और एडवांस फर्टिलिटी केयर

यदि आप जयपुर या इसके आसपास के क्षेत्रों में रहती हैं, तो आपको इलाज के लिए बड़े महानगरों में भटकने की आवश्यकता नहीं है। जयपुर में अब विश्वस्तरीय फर्टिलिटी क्लिनिक और एडवांस्ड IVF सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहाँ अनुभवी गाइनेकोलॉजिस्ट और फर्टिलिटी विशेषज्ञ PMOS से पीड़ित महिलाओं को सही गाइडेंस प्रदान कर रहे हैं।

प्रजनन विशेषज्ञ से कब मिलना चाहिए?

निम्न लक्षण दिखने पर आपको सचेत हो जाना चाहिए और तुरंत अपने अनुभवी डॉक्टरों से मिलना चाहिए - 

  • यदि आपकी उम्र 35 से कम है और 6 महीने से ज्यादा कोशिश के बाद भी गर्भधारण नहीं हुआ।
  • यदि आपकी उम्र 35 से ज्यादा है, तो केवल 3-4 महीने का इंतज़ार काफी है।
  • यदि पीरियड्स लगातार अनियमित हैं या पूरी तरह बंद हो गए हैं।
  • यदि पहले मिसकैरेज (Miscarriage) हो चुका है।

ध्यान दें: PMOS सिर्फ फर्टिलिटी ही नहीं, बल्कि लंबे समय में दिल की सेहत और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसका समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

PMOS/पीसीओएस और गर्भधारण का रिश्ता चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। सही जांच, थोड़े बदलाव और आधुनिक फर्टिलिटी इलाज की मदद से ज्यादातर महिलाएं स्वस्थ गर्भधारण कर पाती हैं। अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं, तो अकेले परेशान होने के बजाय हमारे अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञों से आज ही परामर्श बुक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

हाँ, PMOS (Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome) ही PCOS का नया और अधिक सटीक नाम है। यह इसके हार्मोनल और मेटाबॉलिक कारणों को बेहतर ढंग से समझाता है।

Written and Verified by:

Dr. Namrata Gupta

Dr. Namrata Gupta

Senior Consultant Exp: 21 Yr

Obstetrics & Gynaecology

Book an Appointment

Dr. Namrata Gupta is a Senior Consultant of Obstetrician & Gynaecologist Dept. at CK Birla Hospital, Jaipur, with over 17 years of experience. She specializes in high-risk obstetrics, painless delivery, advanced laparoscopic surgeries, and infertility treatments.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Jaipur

Obstetrics and Gynaecology Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now