
स्ट्रेस एक अस्थायी मानसिक और शारीरिक प्रतिक्रिया है, जबकि न्यूरोलॉजिकल बीमारी दिमाग, रीढ़ की हड्डी या नसों में असल शारीरिक गड़बड़ी की वजह से होती है।
दोनों में सिरदर्द, थकान, चक्कर आना और सुन्नपन जैसे लक्षण मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं।
अगर लक्षण एक तरफ के शरीर में हों, बार-बार आते हों या धीरे-धीरे बिगड़ते जाएं, तो यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।
सही पहचान के लिए क्लिनिकल जांच के साथ एमआरआई, ईईजी या नर्व कंडक्शन जैसे टेस्ट किए जाते हैं।
लक्षण लगातार बने रहें, बढ़ते जाएं या अचानक तेज हों, तो देर किए बिना न्यूरोलॉजिस्ट से मिलना सबसे सही कदम है।
रात को सोते समय हाथ में अचानक झुंझुनाहट/झनझनाहट होना या दिनभर की थकान के बाद सिर भारी लगना; आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह बेहद आम बात लगती है। अक्सर हम इन लक्षणों को मामूली स्ट्रेस या टेंशन समझ कर टाल देते हैं।
लेकिन क्या हर बार यह सिर्फ मानसिक तनाव ही होता है?
कई बार यह मामूली सा दिखने वाला दर्द दिमाग या नसों से जुड़ी किसी गंभीर स्थिति का शुरुआती संकेत हो सकता है। जानकारी की कमी के कारण लोग इसे पहचान नहीं पाते और इलाज में देरी हो जाती है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि स्ट्रेस या न्यूरोलॉजिकल बीमारी में अंतर कैसे पहचानें, ताकि आप सही समय पर सही कदम उठा सकें। यदि आप या आपके परिवार में कोई लगातार ऐसे लक्षणों से परेशान है, तो देर न करें और आज ही एक अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट से अपॉइंटमेंट बुक करें।
स्ट्रेस असल में शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, जो किसी दबाव, चिंता या मुश्किल परिस्थिति के जवाब में पैदा होती है। इसमें शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे दिल की धड़कन तेज होना, मांसपेशियों में जकड़न, नींद न आना और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखते हैं। स्ट्रेस के लक्षण अस्थायी होते हैं और सही आराम, काउंसलिंग या जीवनशैली में बदलाव से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
वहीं न्यूरोलॉजिकल बीमारी की जड़ें कहीं गहरी होती हैं। यह ब्रेन और नसों की बीमारी है, जिसमें दिमाग,रीढ़ की हड्डी या शरीर की नसों की संरचना या कार्यप्रणाली में समस्या आ जाती है। इसमें माइग्रेन, एपिलेप्सी, पार्किंसंस,पेरिफेरल न्यूरोपैथी, मल्टीपल स्केलेरोसिस और स्ट्रोक जैसी स्थितियां शामिल हैं। भारत में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े हालिया आंकड़े भी इस समस्या की गंभीरता दिखाते हैं। पिछले कुछ समय में हुए एक रिसर्च के अनुसार, भारत में एंग्जायटी डिसऑर्डर से जुड़े मामलों में साल 1990 से 2023 के बीच करीब 123 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और इसमें महिलाओं तथा युवाओं की संख्या में बहुत ज्यादा तेजी देखी गई है। यही वजह है कि आजकल लोग स्ट्रेस और असल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के बीच के फर्क को समझने में उलझ जाते हैं।

यहीं पर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होती है, क्योंकि स्ट्रेस और न्यूरोलॉजिकल बीमारी में अंतर करने वाले लक्षण कई बार एक जैसे नजर आते हैं। स्ट्रेस के लक्षणों में आमतौर पर शामिल हैं -
वहीं न्यूरोलॉजिकल बीमारी के लक्षण आमतौर पर ज्यादा स्पष्ट, बार-बार आने वाले और धीरे-धीरे बिगड़ने वाले होते हैं, जैसे शरीर के एक हिस्से में कमजोरी, बोलने में दिक्कत, बार-बार दौरे पड़ना या संतुलन बिगड़ना। सबसे बड़ा फर्क यह है कि स्ट्रेस के लक्षण आराम करने, नींद पूरी होने या माहौल बदलने से कम हो जाते हैं, जबकि न्यूरोलॉजिकल लक्षण आराम करने पर भी बने रहते हैं या समय के साथ बढ़ते जाते हैं।
न्यूरोलॉजिकल बीमारी के लक्षण पहचानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि शुरुआती स्टेज में सही डायग्नोसिस से इलाज कहीं ज्यादा असरदार होता है। इन लक्षणों पर खास ध्यान देना चाहिए -
हमारे यहां एक ऐसे मरीज आए थे, जिन्हें महीनों से सिर्फ "स्ट्रेस के लक्षण" समझ कर टाला जा रहा था, बार-बार हाथ में सुन्नपन और चलते समय हल्का लड़खड़ाना उन्हें ऑफिस के दबाव का असर लग रहा था। विस्तृत जांच में पता चला कि यह दरअसल एक शुरुआती न्यूरोलॉजिकल कंडीशन थी, जिसे समय पर पकड़े जाने से सही इलाज मिल सका और स्थिति और बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई। ऐसे मामले यह साबित करते हैं कि लक्षणों को सिर्फ मानसिक दबाव मानकर टालना कई बार भारी पड़ सकता है।
सही डायग्नोसिस के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज का पूरा मेडिकल और लक्षणों का इतिहास लेते हैं। इसके बाद जरूरत के अनुसार कुछ जांचें की जाती हैं, जैसे कि -
इन जांचों की मदद से यह साफ तौर पर पता लगाया जा सकता है कि लक्षण असल में स्ट्रेस से जुड़े हैं या किसी न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का संकेत दे रहे हैं। यह प्रक्रिया खासतौर पर उन मरीजों के लिए बेहद जरूरी है, जिनके लक्षण महीनों से बने हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक सिर्फ मानसिक तनाव समझकर नजरअंदाज किया है।
जांच के नतीजों के आधार पर इलाज की दिशा तय होती है -
महत्वपूर्ण नोट: स्ट्रोक जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों का सीधा असर हृदय पर भी पड़ सकता है। इसलिए न्यूरोलॉजिकल जांच के साथ-साथ समय पर कार्डियक चेकअप (हृदय जांच) करवाना भी उतना ही जरूरी है। जितनी जल्दी सटीक डायग्नोसिस होगा, इलाज का नतीजा उतना ही बेहतर रहेगा।
न्यूरोलॉजिस्ट से कब मिले, यह सवाल अक्सर मरीजों को उलझन में डाल देता है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिन्हें बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए -
अगर आप कोलकाता में रहते हैं और ऐसे किसी लक्षण से परेशान हैं, तो सीके बिरला हॉस्पिटल्स के सीएमआरआई में अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट से जांच करवा सकते हैं, जहां आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाओं के साथ सही समय पर सटीक इलाज मिलता है। यहां हमने न जाने कितने पेशेंट को एक अच्छा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद की है।
स्ट्रेस और न्यूरोलॉजिकल बीमारी के बीच का फर्क समझना मुश्किल जरूर लग सकता है, लेकिन असंभव नहीं है। सबसे जरूरी बात यह है कि अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर लक्षण कुछ दिनों के आराम या जीवनशैली में बदलाव से ठीक नहीं हो रहे, बार-बार आ रहे हैं या धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं, तो इसे सिर्फ तनाव मानकर टालना सही नहीं होगा। सही समय पर सही डॉक्टर से मिलना न सिर्फ सही डायग्नोसिस सुनिश्चित करता है, बल्कि आपकी जिंदगी की गुणवत्ता भी बेहतर बना सकता है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और जरूरत महसूस होते ही विशेषज्ञ से अपॉइंटमेंट बुक करें।
हां, अत्यधिक स्ट्रेस से नसों पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे हल्का सुन्नपन महसूस हो सकता है। लेकिन अगर यह बार-बार हो या एक तरफ ज्यादा महसूस हो, तो जांच जरूर करवाएं।
लंबे समय तक स्ट्रेस रहने से ध्यान केंद्रित करने और चीजें याद रखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी होता है और स्ट्रेस कम होने पर सुधर जाता है।
नहीं, ज्यादातर सिरदर्द तनाव, नींद की कमी या थकान से जुड़े होते हैं। लेकिन अगर सिर दर्द बहुत तेज हो, बार-बार आए या नए लक्षणों के साथ हो, तो जांच जरूरी है।
हां, स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर और सांस के पैटर्न में बदलाव से हल्के चक्कर आ सकते हैं। लेकिन बार-बार या तेज चक्कर आने पर न्यूरोलॉजिकल जांच करवानी चाहिए।
स्ट्रेस एक अस्थायी मानसिक-शारीरिक प्रतिक्रिया है जो आराम से ठीक हो जाती है, जबकि न्यूरोलॉजिकल बीमारी दिमाग या नसों की असल शारीरिक गड़बड़ी है, जिसके लिए मेडिकल जांच और इलाज जरूरी होता है।
लगातार नींद की कमी दिमाग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और कुछ मामलों में मौजूदा न्यूरोलॉजिकल स्थितियों को और बिगाड़ सकती है, इसलिए नींद का ध्यान रखना जरूरी है।
हां, बदलती जीवनशैली, बढ़ता स्क्रीन टाइम और मानसिक दबाव के कारण युवाओं में भी माइग्रेन, एंग्जायटी से जुड़े न्यूरोलॉजिकल लक्षण और नींद संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
Written and Verified by:
.webp&w=256&q=75)
Dr. Amitabha Chanda is Director of Neurosurgery Dept. at CMRI, Kolkata with over 36 years of experience. He specializes in awake brain surgery, skull base & pituitary tumors, complex spine and pediatric neurosurgery, and treatment of cerebral aneurysms & AVMs.
Similar Neuro Sciences Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 CMRI Kolkata. All Rights Reserved.