दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ
Home >Blogs >दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ

दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ

Cardiology | by Dr. Dhiman Kahali on 12/04/2024

Summary

दिल, हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें जीवित रखने में मदद करता है। वर्तमान में हृदय रोग एक आम समस्या बन गई है। पहले के समय में सिर्फ बुजुर्गों को ही हृदय संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में हृदय रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर रहा है। ऐसे भी मामले आए हैं, जहां पर यह देखा गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति खेल के दौरान ही हार्ट अटैक का शिकार हो गया और वह उसके बाद सर्वाइव ही नहीं कर पाया। 

दिल, हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें जीवित रखने में मदद करता है। वर्तमान में हृदय रोग एक आम समस्या बन गई है। पहले के समय में सिर्फ बुजुर्गों को ही हृदय संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में हृदय रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर रहा है। ऐसे भी मामले आए हैं, जहां पर यह देखा गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति खेल के दौरान ही हार्ट अटैक का शिकार हो गया और वह उसके बाद सर्वाइव ही नहीं कर पाया। 

इसलिए अपने दिल को स्वस्थ रखना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ खाद्य पदार्थों से बचना होगा। इस ब्लॉग में, हम आपको उन खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और जिनसे आपको कई फीट की दूरी बनानी चाहिए। 

भोजन हमारे हृदय की स्वास्थ्य स्थिति को कैसे प्रभावित करता है?

सरल शब्दों में कहा जाए तो भोजन हमारे शरीर का ईंधन है, जो हमारे हृदय स्वास्थ्य को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है। भोजन ही है जो रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल स्तर, रक्त शर्करा और वजन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। 

यदि आप स्वस्थ आहार का चुनाव करते हैं, तो आप हृदय को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। स्वस्थ आहार के पोषक तत्व हृदय रोग के जोखिम कारकों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, "खराब" कोलेस्ट्रॉल (LDL) के उच्च स्तर और "अच्छे" कोलेस्ट्रॉल (HDL) के निम्न स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। यदि आप एक स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं, तो आप ओमेगी-3 को सही मात्रा में ले पाएंगे, जिससे अंततः आपको बहुत लाभ होगा। इन सबके अतिरिक्त ऐसे खाद्य पदार्थों से हार्ट रेट बनाए रखने के लिए आवश्यक तत्व भी रोगी को मिल पाते हैं, जिससे रक्त के थक्के बनने का जोखिम भी कम हो जाता है। 

दूसरी ओर, अस्वास्थ्यकर आहार हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक बढ़ा सकता है। सभी को यह समझना होगा कि सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर खाद्य पदार्थ उन्हें मृत्यु की तरफ लेकर जा रहा है। इस प्रकार के भोजन के कारण नसों में यह अपशिष्ट पदार्थ मिलकर एक वसायुक्त पदार्थ का जमाव करते हैं, जिसके कारण रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। इस स्थिति के कारण हृदय को ब्लड पंप करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण हृदय संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ

आपके दिल की धड़कन को दुरुस्त करने और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, आपको अपने भोजन में कुछ चीजों की मात्रा को कम करने की जरूरत होती है। यह वो चीजें हैं, जो रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा स्तर को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

  • मीठा, नमक और फैट: चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट से भरपूर आहार आपके दिल के लिए समय के साथ नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इसका सेवन कम मात्रा में ही करें।
  • प्रोसेस्ड मीट: बेकन और सॉसेज जैसे मांस में अक्सर उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट और सोडियम होता है। यह आपके "खराब" कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है और ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है। इसलिए इसके सेवन से भी बचने की सलाह दी जाती है। 
  • रेड मांस: हफ्ते में कई बार लाल मांस खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। इसके स्थान पर मछली, मुर्गे या दाल को अपने आहार में शामिल करें। रेड मीट खाने से भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 
  • मैदा युक्त आहार: मैदे से बनी ब्रेड, पास्ता और चावल को पचने में समय लगता है। इसके कारण शरीर में रक्त शर्करा स्तर भी बढ़ने लगता है। प्रयास करें कि आप अपने आहार में होल ग्रेन की मात्रा को बढ़ाएं।
  • पिज्जा: रेडीमेड पिज़्ज़ा अक्सर स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें अक्सर सोडियम, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। लेकिन आप घर पर ही पिज्जा को बना कर उसका लुफ्त उठा सकते हैं। 
  • शराब: यदि आपको अपने दिल को स्वस्थ रखना है, तो शराब की मात्रा को सीमित करें या इसे बंद कर दें। अत्यधिक शराब का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और हृदय को कमजोर कर सकते हैं।
  • मीठी दही: सामान्यतः दही बहुत लाभकारी होती है, लेकिन मीठी दही में अतिरिक्त चीनी होती है, जो वजन तो बढ़ता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ यह दही की गुणों को खत्म भी कर देती है। इसके कारण हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • फ्राइड फूड्स: वर्तमान में फ्राइड फूड्स का प्रचलन बहुत ज्यादा है। इसमें अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 
  • आइसक्रीम: आइसक्रीम में चीनी, कैलोरी और ट्रांस फैट अधिक होता है। यदि आपका खाने का मन भी करता है, तो आप इसे कभी-कभी खा सकते हैं। इसकी जगह आप कम चीनी वाली दही या फ्रोजन फ्रूट भी खा सकते हैं। प्रयास करें कि कम चीनी वाले उत्पादों का ही सेवन करें। 
  • डिब्बाबंद सूप: सूप और सब्जियां प्रोटीन और फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं, लेकिन डिब्बाबंद सूप में अक्सर सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कार्य करता है। यदि आपको सूप ही पीना है, तो हम आपको सलाह देंगे कि आप इसे स्वयं घर ही बनाएं और साधारण नमक के स्थान पर आप सेंधा नमक या फिर रॉक साल्ट का प्रयोग करें। डिब्बाबंद सूप को खरीदते समय उसके इंग्रीडिएंट्स को पढ़ें। 

दिल के स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थ

हमने दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों के बारे में जान लिया है। चलिए जानते हैं कि दिल के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए किस प्रकार के खाद्य पदार्थ का आपको सेवन करना चाहिए - 

  • हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, सरसों का साग, और गोभी जैसी हरी सब्जियां विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने और नसों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।
  • होल ग्रेन: गेहूं, जौ, जई और ब्राउन राइस जैसे होल ग्रेन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
  • फलियां: दाल और राजमा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
  • बेरीज: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हृदय के रक्षा कवच की तरह कार्य करता है। 
  • अवोकाडो: हेल्दी फैट से भरपूर अवोकाडो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • मछली: सैलमन जैसे मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जिससे हृदय को बहुत फायदा होता है। 
  • अखरोट: अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, इसलिए इसके सेवन को बढ़ाने का सुझाव अक्सर दिया जाता है। 
  • टमाटर: टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक पदार्थ हृदय को स्वस्थ रखता है। इसलिए इसे अपने आहार में ज़रूर जोड़ें। 
  • डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं। ध्यान दें कि डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा 70% से अधिक होनी चाहिए, तभी इसका लाभ आपको मिलेगा। 
  • बादाम: बादाम में हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए, हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचें और स्वस्थ खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। ऊपर सूचीबद्ध खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके आप हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं और अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

FAQs

 

कौन सा फल हृदय रोग से बचाता है?

हृदय रोग से बचाव के लिए कई फल फायदेमंद होते हैं, जैसे - 

  • खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, और मौसमी 
  • स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, और रास्पबेरी
  • अनार
  • केला
  • सेब

क्या आलू दिल के मरीजों के लिए अच्छा है?

आलू में फाइबर, पोटेशियम, और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए, दिल के मरीजों को आलू का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

Written and Verified by:

Dr. Dhiman Kahali

Dr. Dhiman Kahali

Director Exp: 37 Yr

Interventional Cardiology

Book an Appointment

Dr Dhiman Kahali is associated with BM Birla Heart Research Centre as the Director of Interventional cardiology. With a total experience of 37 years, he is known as an expert in performing Angioplasties, Mitral Balloon Dilations, Peripheral Vascular and Carotid Interventions. Dr Kahali is the Ex Chairman of National Intervention Council, CSI, Ex Convenor of STEMI Council, CSI and Vice President of CSI. Being a National Scholar, he has several publications in National and International Journals and delivers more than 125 lectures every year in various forums across the globe.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Kolkata

Cardiology Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now