हृदय सर्जरी के बाद आहार और जीवनशैली में बदलाव
Home >Blogs >हृदय सर्जरी के बाद आहार और जीवनशैली में बदलाव

हृदय सर्जरी के बाद आहार और जीवनशैली में बदलाव

Summary

सफल हृदय सर्जरी के बाद आपके सफल जीवन की यात्रा शुरू होती है। सर्जरी से तत्काल समस्या का इलाज तो हो जाता है, लेकिन सर्जरी के बाद पूर्ण रिकवरी में जीवनशैली में बदलाव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ जीवनशैला का सबसे महत्वपूर्ण भाग है स्वस्थ आहार।

सफल हृदय सर्जरी के बाद आपके सफल जीवन की यात्रा शुरू होती है। सर्जरी से तत्काल समस्या का इलाज तो हो जाता है, लेकिन सर्जरी के बाद पूर्ण रिकवरी में जीवनशैली में बदलाव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ जीवनशैली का सबसे महत्वपूर्ण भाग है स्वस्थ आहार। 

इस ब्लॉग की मदद से आहार की योजना पर हम बात करने वाले हैं। स्वस्थ आहार को समझना और उसी के आधार पर अपने आहार में बदलाव करने से सहज और सुदृढ़ रिकवरी होती है। 

हृदय सर्जरी के बाद आहार योजना महत्वपूर्ण क्यों है?

हार्ट सर्जरी के बाद स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जैसे - 

  • ट्रीटमेंट को बढ़ावा मिलना: सर्जरी के बाद पूर्ण रिकवरी और मांसपेशियों की रिपेयरिंग में आहार एक मुख्य भूमिका निभाता है। 
  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना: संतुलित आहार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे भविष्य में दिल की समस्याओं से संबंधित जटिलताओं का जोखिम कम होता है। 
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना: कुछ खाद्य पदार्थों की मदद से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिसकी मदद से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 
  • वजन को नियंत्रित करना: स्वस्थ वजन बनाए रखने से दिल पर दबाव कम होता है और समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। यदि आप स्वस्थ आहार का सेवन करते हैं, तो वजन भी नियंत्रित रहता है। 
  • ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना: जब शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और संतुलित आहार मिलता है, तो शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में बहुत मदद मिलती है। 

हार्ट सर्जरी के बाद क्या खाना चाहिए?

निम्न खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने से आपके हृदय को बहुत लाभ मिलेगा - 

  • फल और सब्जियां: हर रोज फल और सब्जियों का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। 
  • होल ग्रेन्स: ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओट्स और गेहूं के शुद्ध आटे की रोटी जैसे अनाज का चुनाव करें। इसकी मदद से आपके शरीर में निरंतर ऊर्जा का संचार होगा। यह भोजन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। 
  • लीन प्रोटीन: लीन प्रोटीन हृदय सर्जरी के बाद बहुत मददगार साबित हो सकता है। स्किनलेस चिकन, मछली, बीन्स, दाल और टोफू जैसे लीन प्रोटीन के स्रोत बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। लीन प्रोटीन ऑपरेशन वाले क्षेत्र के टिश्यू के रिपेयर में भी मदद करता है। 
  • हेल्दी फैट: एवोकाडो, नट्स, बीज और जैतून के तेल जैसे स्रोतों को अपने आहार में शामिल करने से लाभ मिलेगा। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट: दही और कम वसा वाला दूध का विकल्प चुनें। 

हार्ट सर्जरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

हार्ट सर्जरी के बाद निम्न खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है - 

  • सैचुरेटेड और ट्रांस फैट: सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में वृद्धि को दर्शाता है। प्रयास करें कि डिब्बाबंद खाने से दूरी बनाएं। 
  • अतिरिक्त चीनी: चीनी और मीठे पदार्थ को सीमित करें क्योंकि इससे वजन बढ़ता है। 
  • सोडियम: उच्च सोडियम वाले खाद्य पदार्थों के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसलिए कम सोडियम वाले आहार का सेवन करें। 
  • रेड मीट: रेड मीट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए हार्ट पेशेंट को लीन प्रोटीन के सेवन की सलाह दी जाती है। 

हार्ट पेशेंट के लिए डाइट प्लान

यह डाइट प्लान एक सैंपल डाइट प्लान है, जिसे आप अपने सुविधा के अनुसार बदल भी सकते हैं। 

  • नाश्ता: जामुन और मेवे के साथ दलिया, फल और ग्रेनोला के साथ कम वसा वाली दही, अंडे और एवोकाडो खा सकते हैं। इसके साथ होल ग्रेन्स के ब्रेड का टोस्ट भी फायदेमंद होगा।
  • दोपहर का भोजन: शुद्ध गेहूं के आटे की रोटी के साथ ग्रिल्ड चिकन सलाद फायदेमंद होगा। दाल का सूप और टूना सलाद सैंडविच दोपहर के भोजन का अच्छा विकल्प है। 
  • स्नैक्स: कम वसा वाले दही, मेवे और बीज के साथ फल और सब्जियां स्नैक्स के अच्छे विकल्प हैं। होल ग्रेन्स भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। 
  • रात का खाना: कम या बिना तेल के बनी हुई सब्जी और ब्राउन राइस के साथ बेक्ड सैल्मन लाभकारी है। 

हार्ट सर्जरी के बाद जीवनशैली

हार्ट पेशेंट को आहार के साथ-साथ कुछ और बातों का ख्याल रखने की आवश्यकता होती है जैसे कि - 

  • धीरे-धीरे अपने कार्यों को करना शुरू करें और अपने शरीर के अनुसार कार्य करें।
  • सभी चीजों को बंद करके हृदय स्वस्थ नहीं होता है। स्वस्थ आदतों जैसे समय पर खाना-पीना, समय पर सोना, समय पर उठना, का पालन करने से हृदय स्वस्थ होता है। 
  • रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करें और हमेशा एक सकारात्मक सोच बनाए रखें। 
  • डाइटिशियन से परामर्श लें। 

इसके अतिरिक्त रिकवरी के दौरान पेशेंट को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे - 

  • भूख न लगना या कम लगना
  • स्वाद में बदलाव
  • अस्वस्थ भोजन खाने की इच्छा जागृत होना
  • तनाव में अधिक भोजन न करना

निष्कर्ष

हृदय सर्जरी के बाद स्वस्थ आहार अपनाकर भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। इस ब्लॉग की मदद से प्रारंभिक चुनौतियों से निपटने और लंबे समय तक हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। याद रखें, निरंतरता महत्वपूर्ण है। 

प्रयास करें कि अपने आहार के साथ एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं क्योंकि हृदय रोग किसी भी व्यक्ति का जीवन गंभीर रूप से बदल सकता है। इस रोग से बचने या इसके इलाज में हमारे हृदय रोग विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


सर्जरी के बाद मुझे क्या खाना चाहिए?

सर्जरी के बाद निम्न खाद्य पदार्थों पर अतिरिक्त ध्यान देने की सलाह दी जाती है - 

  • फल, सब्जियां, और होल ग्रेन्स 
  • कम वसा वाले प्रोटीन 
  • अनसैचुरेटेड और हेल्दी फैट
  • कम शुगर और सोडियम वाला आहार

क्या मुझे हार्ट सर्जरी के बाद व्यायाम करना चाहिए?

शुरुआत में अपनी गतिविधियों को शुरू करें और धीरे-धीरे इसकी गतिविधि को बढ़ाएं। इसके बाद डॉक्टर से सलाह लें कि कौन सा व्यायाम आपके लिए सुरक्षित है। 

मैं कब काम पर लौट सकता हूँ?

सर्जरी के प्रकार और आपकी रिकवरी पर इस प्रश्न का उत्तर निर्भर करता है। मुख्य रूप से आपके डॉक्टर बताएंगे कि आप काम पर कब लौट सकते हैं।

Written and Verified by:

Dr. Tarun Praharaj

Dr. Tarun Praharaj Exp: 34 Yr

Cardiology

Meet the doctor

Similar Blogs

Can Children Have Heart Attacks? Causes, Signs & Prevention

Can Children Have Heart Attacks? Causes, Signs & Prevention

read more
ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia): जब दिल की धड़कन धीमी हो जाए, लक्षण और इलाज

ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia): जब दिल की धड़कन धीमी हो जाए, लक्षण और इलाज

read more
कोलेस्ट्रॉल और आनुवंशिकी: क्या आपको हृदय रोग विरासत में मिल सकता है?

कोलेस्ट्रॉल और आनुवंशिकी: क्या आपको हृदय रोग विरासत में मिल सकता है?

read more
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

मेनोपॉज के बाद महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

read more

View more

Book Your Appointment TODAY

Treatments in Kolkata

Cardiology Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now