शादी से पहले कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी है और क्यों?
Home >Blogs >शादी से पहले कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी है और क्यों?

शादी से पहले कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी है और क्यों?

Summary

  • प्री-मैरिटल हेल्थ चेकअप सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाले वैवाहिक जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने का पहला कदम है।
  • शादी से पहले कुछ टेस्ट आपको HIV, हेपेटाइटिस और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचा सकता है। 
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए कुछ टेस्ट अलग-अलग जरूरी होते हैं, जैसे महिलाओं के लिए Rh फैक्टर और थायराइड, तो पुरुषों के लिए सीमेन एनालिसिस।
  • जेनेटिक और फर्टिलिटी टेस्ट खासतौर पर तब जरूरी हो जाते हैं, जब परिवार में कोई जेनेटिक बीमारी रही हो।
  • टेस्ट के नतीजे सिर्फ रिपोर्ट नहीं, बल्कि भविष्य की सही योजना बनाने का आधार हैं, इसलिए इन्हें हमेशा विशेषज्ञ के साथ समझें।

शादी की तैयारियों की लिस्ट देखें तो उसमें वेन्यू बुकिंग, कपड़े, ज्वेलरी और मेहमानों की सूची सबसे ऊपर होती है, लेकिन एक चीज जो अक्सर इस लिस्ट में सबसे नीचे या बिल्कुल छूट जाती है, वह है दोनों पार्टनर की सेहत की जांच। हम शादी से पहले सारी पूछताछ कर लेते है कि लड़का या लड़की क्या करते हैं, और क्या दोनों में ही कोई बुरी आदते तो नहीं है। लेकिन इन सभी कार्यों में हम अक्सर भूल जाते हैं कि शादी सिर्फ दो दिलों का नहीं, दो सेहत, दो फैमिली हिस्ट्री और आने वाली पीढ़ी का भी मिलन है।

प्री-मैरिटल हेल्थ चेकअप को शक या डर की नजर से देखने की बजाय, इसे एक-दूसरे की सेहत को लेकर सम्मान और जिम्मेदारी दिखाने के तरीके के रूप में देखा जाना चाहिए। यह जांच न सिर्फ आज की सेहत के बारे में बताती है, बल्कि आने वाले कल की तैयारी में भी मदद करती है। अगर आप या आपका होने वाला जीवनसाथी शादी की तैयारी में हैं, तो कोलकाता में हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से मिलकर एक व्यापक प्री-मैरिटल हेल्थ चेकअप बुक करें और अपने रिश्ते की शुरुआत भरोसे और स्पष्टता के साथ करें।

विवाह पूर्व मेडिकल जांच का महत्व - Importance of pre-marital medical checkup in Hindi

प्री-मैरिटल हेल्थ चेकअप का मकसद किसी को "पास" या "फेल" करना नहीं, बल्कि दोनों पार्टनर को अपनी और एक-दूसरे की सेहत के बारे में पूरी जानकारी देना है। भारत जैसे देश में जहां थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी जेनेटिक रोग काफी आम है, वहां हर साल कई बच्चे ऐसी स्थितियों के साथ जन्म लेते हैं, जिन्हें सही समय पर जांच से रोका जा सकता था। कई मामलों में माता-पिता को खुद पता ही नहीं होता कि वे किसी बीमारी के "कैरियर" हैं, क्योंकि उनमें कोई लक्षण नजर ही नहीं आते।

इसके अतिरिक्त, यह जांच संक्रामक बीमारियों जैसे कि HIV और हेपेटाइटिस से जुड़ी अनजानी स्थिति को भी सामने लाती है, जिससे दोनों पार्टनर समय पर सही इलाज और सावधानी अपना सकें। यह सिर्फ मेडिकल जरूरत नहीं, बल्कि एक भरोसेमंद और पारदर्शी रिश्ते की नींव रखने का जरिया भी है।

शादी से पहले कौन-कौन से मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए?

कुछ टेस्ट दोनों पार्टनर के लिए समान रूप से जरूरी है, जबकि कुछ महिला और पुरुष के शरीर की अलग जरूरतों के अनुसार अलग होते हैं।

which medical test should have to be done before marriage

दोनों पार्टनर के लिए सामान्य टेस्ट, जिन्हें कराना चाहिए - 

  • कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC): शरीर में खून की कमी, इंफेक्शन या अन्य असामान्यताओं का पता लगाने के लिए।
  • ब्लड ग्रुप और Rh फैक्टर टेस्ट: भविष्य की प्रेगनेंसी में जटिलताओं से बचने के लिए यह बेहद जरूरी है।
  • थैलेसीमिया टेस्ट: अगर दोनों पार्टनर थैलेसीमिया माइनर के कैरियर हों, तो बच्चे में थैलेसीमिया मेजर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • HIV, हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C, सिफलिस जैसे संक्रामक रोगों की जांच: इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समय पर सही इलाज और सावधानी बरती जा सके।
  • ब्लड शुगर (HbA1c) और थायराइड टेस्ट: डायबिटीज और थायराइड जैसी स्थितियां फर्टिलिटी और गर्भावस्था दोनों को प्रभावित कर सकती हैं।

महिलाओं के लिए अतिरिक्त जरूरी टेस्ट:

  • पेल्विक अल्ट्रासाउंड, ताकि गर्भाशय और ओवरी की सेहत का आकलन हो सके
  • हार्मोनल प्रोफाइल, खासकर अगर पीरियड्स अनियमित रहे हों
  • रूबेला इम्यूनिटी टेस्ट, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान रूबेला संक्रमण भ्रूण के लिए खतरनाक हो सकता है

पुरुषों के लिए अतिरिक्त जरूरी टेस्ट:

  • सीमेन एनालिसिस, फर्टिलिटी की स्थिति समझने के लिए
  • टेस्टोस्टेरोन लेवल टेस्ट, अगर कोई हार्मोनल असंतुलन के लक्षण हों तो ये टेस्ट अनिवार्य होता है।

क्या शादी से पहले फर्टिलिटी और जेनेटिक टेस्ट करवाने चाहिए?

यह सवाल अक्सर असहज महसूस होता है, लेकिन इसका जवाब बेहद जरूरी है। फर्टिलिटी टेस्ट हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं, लेकिन अगर परिवार में पहले से बांझपन, बार-बार गर्भपात, कैंसर या पीसीओएस जैसी समस्याएं रही हों, तो शादी से पहले जांच करवाना भविष्य की योजना बनाने में काफी मदद करता है।

जेनेटिक टेस्ट खासतौर पर उन जोड़ों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है, जिनके परिवार में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया या कोई अन्य अनुवांशिक बीमारी का इतिहास रहा हो। कुछ समुदायों में जहां सगोत्र या करीबी रिश्तेदारी में शादी होती है, वहां जेनेटिक जांच की भूमिका और भी बढ़ जाती है। इन जांचों से यह पता चलता है कि दोनों पार्टनर एक ही जीन्स के कैरियर तो नहीं, जिससे भविष्य में संतान को होने वाले खतरे को समय रहते समझा और मैनेज किया जा सके।

मेडिकल टेस्ट के नतीजों को कैसे समझें और कब विशेषज्ञ से सलाह लें?

रिपोर्ट में आए आंकड़े और मेडिकल शब्द अक्सर आम लोगों के लिए उलझन भरे हो सकते हैं, इसलिए कभी भी सिर्फ इंटरनेट पर देखकर नतीजों की व्याख्या नहीं करनी चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डॉक्टरों ने इन सभी आंकड़ों और मेडिकल शब्दों की पढ़ाई के लिए अपने जीवन के 10 साल लगाए हैं और उन्हें आप सिर्फ 10 मिनट में गूगल से नहीं पढ़ सकते हैं। 

अगर किसी टेस्ट में कोई असामान्य नतीजा आता है, जैसे थैलेसीमिया माइनर या कोई संक्रामक बीमारी, तो घबराने की बजाय सीधे विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। एक अनुभवी डॉक्टर न सिर्फ रिपोर्ट को सही तरीके से समझाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आगे क्या कदम उठाने चाहिए, चाहे वह अतिरिक्त जांच हो, इलाज हो या जेनेटिक काउंसलिंग।

यह भी ध्यान रखें कि किसी एक टेस्ट का असामान्य आना शादी न करने की वजह नहीं होता, बल्कि यह सही जानकारी के साथ आगे बढ़ने और जरूरी सावधानियां अपनाने का मौका देता है।

स्वस्थ वैवाहिक जीवन की तैयारी: मेडिकल टेस्ट के साथ अपनाएं ये जरूरी स्वास्थ्य आदतें

सिर्फ टेस्ट करवा लेना काफी नहीं, बल्कि शादी से पहले और बाद दोनों समय स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है - 

  • संतुलित आहार लें, जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में हो।
  • नियमित एक्सरसाइज को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन सीमित या पूरी तरह बंद करें, क्योंकि यह फर्टिलिटी और दिल दोनों को प्रभावित करता है।
  • मानसिक सेहत को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी शारीरिक सेहत को, क्योंकि तनाव सीधे प्रजनन क्षमता और हार्मोनल संतुलन पर असर डालता है।
  • जरूरी वैक्सीनेशन समय पर पूरे करवाएं

दिल की सेहत: प्री-मैरिटल चेकअप का कम चर्चित मगर जरूरी पहलू

ज्यादातर लोग प्री-मैरिटल चेकअप को सिर्फ फर्टिलिटी और जेनेटिक बीमारियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन दिल की सेहत की बेसलाइन जांच को भी इसमें शामिल करना उतना ही जरूरी है। अगर परिवार में किसी को कम उम्र में हार्ट अटैकअनियमित दिल की धड़कन या अचानक कार्डियक अरेस्ट जैसी घटना हुई हो, तो यह जानकारी छुपाने या नजरअंदाज करने वाली नहीं, बल्कि डॉक्टर से जरूर साझा करने वाली है। कुछ दिल की बीमारियां अनुवांशिक होती हैं और परिवार की कई पीढ़ियों में देखी जा सकती हैं, ऐसे में एक साधारण ECG और ब्लड प्रेशरकोलेस्ट्रॉल की बेसलाइन जांच भविष्य में समय पर सतर्कता बरतने में मदद कर सकती है।

खासतौर पर जिन जोड़ों के परिवार में हृदय रोग का इतिहास रहा हो, उनके लिए विस्तृत कार्डियक स्क्रीनिंग, जिसमें ECG और जरूरत पड़ने पर इकोकार्डियोग्राफी शामिल हो, एक समझदारी भरा कदम है। यह न सिर्फ मौजूदा सेहत की तस्वीर साफ करता है, बल्कि आने वाले वर्षों में दिल से जुड़ी किसी भी समस्या को समय रहते पहचानने में भी मदद करता है। सेहत की यह समझदारी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की भलाई से जुड़ी होती है।

निष्कर्ष

शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक साझा भविष्य की शुरुआत है, और उस भविष्य की सबसे मजबूत नींव सेहत की सही समझ पर टिकी होती है। प्रीमैरिटल हेल्थ चेकअप को झिझक या डर के साथ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और भरोसे के साथ अपनाना चाहिए। थैलेसीमिया, संक्रामक बीमारियों, फर्टिलिटी और दिल की सेहत तक की यह जांच आपको और आपके होने वाले जीवनसाथी को एक स्पष्ट, सूचित और सुरक्षित शुरुआत देती है। अगर आप शादी की तैयारी में हैं, तो देर न करें, कोलकाता में हमारे सीके बिरला अस्पताल के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम से आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और अपने रिश्ते की नींव सेहत की पूरी समझ के साथ रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

ज्यादातर बुनियादी ब्लड टेस्ट और सामान्य जांच एक ही दिन में हो सकती हैं, लेकिन कुछ रिपोर्ट आने और विशेषज्ञ परामर्श में एक से दो दिन तक का समय लग सकता है।

Written and Verified by:

Dr. Tamal Kumar Bhaumik

Dr. Tamal Kumar Bhaumik

Consultant Exp: 56 Yr

Internal Medicine

Book an Appointment

Dr. Tamal Kumar Bhaumik is a Senior Consultant in Internal Medicine Dept. at CMRI, Kolkata. He specializes in acute and chronic medical conditions, including infectious diseases, metabolic disorders, and lifestyle diseases.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Kolkata

Internal Medicine Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now