क्रोहन रोग में आंत की दीवारों में सूजन के साथ दर्द, दस्त, थकान और वजन कम होने जैसे लक्षण सामने आते हैं। क्रोहन रोग एक क्रोनिक रोग है, जिसका सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन जेनेटिक्स, पर्यावरणीय और प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी कारक इस रोग के प्रसार में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
क्रोहन रोग (Crohn’s disease) एक क्रोनिक रोग है, जिसमें पाचन तंत्र में सूजन की समस्या होती है। क्रोहन रोग के कारण व्यक्ति को गंभीर दर्द और अन्य लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में क्रोहन रोग के इलाज के लिए बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे इस रोग का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकता है, जिसमें से दवाएं एक प्रमुख इलाज का विकल्प है। इस ब्लॉग के द्वारा हम क्रोहन रोग के नवीनतम उपचारों के बारे में जानेंगे, जिससे रोगियों को बहुत मदद मिलेगी।
क्रोहन रोग एक प्रकार का आंत रोग है, जिसमें आंतों में सूजन होती है। इसे हम गंभीर रोग की सूची में रखते हैं, क्योंकि इसके कारण पाचन तंत्र से संबंधित समस्या होती है। क्रोहन रोग में आंत की दीवारों में सूजन के साथ दर्द, दस्त, थकान और वजन कम होने जैसे लक्षण सामने आते हैं। क्रोहन रोग एक क्रोनिक रोग है, जिसका सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन जेनेटिक्स, पर्यावरणीय और प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी कारक इस रोग के प्रसार में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
क्रोहन रोग के लक्षण व्यक्ति के स्वास्थ्य के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त रोग की गंभीरता और अन्य चीजों के आधार पर यह लक्षण भिन्न हो सकते हैं। निम्न लक्षणों के अनुभव होते ही, स्ट्रोक के संबंध में कोलकाता में गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉक्टर से परामर्श लें -
क्रोहन रोग (Crohn’s disease) के सटीक कारणों पर अभी भी रिसर्च चल रही है। कुछ मामलों में यह माना जाता है कि आहार और तनाव इस रोग के मुख्य कारण हैं, लेकिन यह भी पूर्ण रूप से सत्य नहीं है। रिसर्च के अनुसार दो स्थितियां क्रोहन रोग के मुख्य कारण हो सकते हैं -
इस बात में पूर्ण सत्यता है कि वर्तमान में क्रोहन रोग की स्थिति का कोई स्थाई इलाज नहीं है। इस स्थिति के प्रबंधन के लिए विभिन्न इलाज के विकल्प मौजूद हैं। इलाज के लिए मुख्य रूप से सूजन को कम करने पर ध्यान दिया जाता है। वहीं दूसरा लक्ष्य जटिलताओं को सीमित कर लंबे समय तक इस स्थिति में सुधार करना है। इसकी मदद से क्रोहन रोग से काफी हद तक आराम मिल जाता है।
क्रोहन रोग के प्रबंधन के लिए विभिन्न विकल्पों का सुझाव हम देते जैसे कि -
इसके अतिरिक्त आहार में परिवर्तन, तनाव प्रबंधन तकनीक, स्वस्थ जीवनशैली और एक्यूपंक्चर क्रोहन रोग के प्रबंधन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार में मदद कर सकते हैं। सही उपचार योजना विकसित करने के लिए एक अनुभवी गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉक्टर से परामर्श लें।
क्रोहन रोग एक जटिल बीमारी है, जिसका कोई स्थाई इलाज नहीं है। हालांकि, नवीनतम उपचारों के साथ जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। यदि आपको क्रोहन रोग के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
क्रोहन रोग की स्थिति में व्यक्ति को निम्न खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है -
हालांकि, हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग आहार योजना होती है, इसलिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।
क्रोहन रोग होने का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है, जिस पर रिसर्च अभी भी चल रही है। हालांकि, यह माना जाता है कि यह जेनेटिक, पर्यावरणीय और प्रतिरक्षा तंत्र से जुड़े कारकों के कारण क्रोहन रोग की समस्या उत्पन्न होती है।
Written and Verified by:
Dr. Anirban Chatterjee is a Consultant in Gastroenterology Dept. at CMRI, Kolkata, with over 37 years of experience. He specializes in gastroenterological emergencies, liver diseases, pancreatic disorders, and biliary endotherapy.
Similar Gastro Sciences Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 CMRI Kolkata. All Rights Reserved.