घुटने के दर्द के 5 घरेलू उपचार
Home >Blogs >घुटने के दर्द के 5 घरेलू उपचार

घुटने के दर्द के 5 घरेलू उपचार

Summary

घुटनों के दर्द को आप घुटने के जोड़ में दर्द भी कह सकते हैं, जिसमें हल्की असुविधा भी महसूस हो सकती है। यह दर्द स्थायी या अस्थायी हो सकता है और इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं। घुटनों में दर्द का सबसे बड़ा कारण सामान्य थकान है और यह सबसे ज्यादा युवाओं में देखने को मिलता है।

पहले के समय में 50 की उम्र के बाद घुटने और हड्डियों में दर्द होता है। लेकिन आज के समय में यह एक सामान्य समस्या बन गई है और 20-20 साल के बच्चों को घुटनों में दर्द होने लगा है। वर्तमान में यह एक सामान्य समस्या है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है। लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इन 5 बेहतरीन घरेलू उपायों से आप इस दर्द को कम कर सकते हैं और कुछ मामलों में इसे गायब भी कर सकते हैं। इस ब्लॉग में हम घुटनों के दर्द के कारण, लक्षण, और घरेलू उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। लेकिन गंभीर मामलों में हम सलाह देंगे कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

घुटनों का दर्द क्या है?

घुटनों के दर्द को आप घुटने के जोड़ में दर्द भी कह सकते हैं, जिसमें हल्की असुविधा भी महसूस हो सकती है। यह दर्द स्थायी या अस्थायी हो सकता है और इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं। घुटनों में दर्द का सबसे बड़ा कारण सामान्य थकान है और यह सबसे ज्यादा युवाओं में देखने को मिलता है। लेकिन यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

घुटनों में दर्द के लक्षण

घुटनों में दर्द के कारण बहुत सारे लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं जैसे कि - 

  • घुटनों में सूजन: अधिकतर मामलों में घुटने में दर्द सूजन के साथ ही उत्पन्न होती है। यह सबसे आम लक्षण है। 
  • चलने और उठने बैठने में कठिनाई: घुटनों में दर्द होने पर चलने या सीढ़िया चढ़ने में परेशानी तो होती ही है, इसके साथ-साथ व्यक्ति को सामान्य काम करने में भी बहुत सारी दिक्कत आती है।
  • घुटने में जकड़न: कभी-कभी घुटने के जोड़ में जकड़न भी महसूस हो सकती है। अक्सर यह समस्या सुबह उठने के बाद ज्यादा महसूस होती है। 
  • घुटने से आवाज आना: घुटने के मुड़ने पर आवाज आना भी इस स्थिति का मुख्य लक्षण है। 

घुटनों में दर्द के कारण

घुटनों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि - 

  • आर्थराइटिस
  • घुटने का चोटिल होना
  • अधिक वजन होना
  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • घुटने का डिस्लोकेशन
  • टेंडिनाइटिस 
  • बेकर्स सिस्ट 
  • मेनिस्कस टियर 
  • हड्डियों का कैंसर (ऑस्टियोसारकोमा)
  • लिगामेंट का टूटना

घुटनों में दर्द के 5 घरेलू इलाज

घुटनों के दर्द से राहत पाने में यह 5 चमत्कारी घरेलू इलाज आपकी मदद कर सकते हैं - 

  1. हल्दी और दूध: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है।
  2. गर्म पानी की सिकाई: गर्म पानी से सिकाई करने से सूजन और दर्द से बहुत ज्यादा आराम मिलता है। गर्म पानी में हल्का नमक डालने से बहुत अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं, जिससे दर्द भी कम होने लगता है। 
  3. मेथी के दाने: मेथी के दाने को रात-भर भिगो कर रखने और सुबह खाली पेट खाने से घुटनों के दर्द से आराम मिल सकता है। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जो सूजन को कम करती है।
  4. अदरक और शहद: अदरक का रस और शहद को मिलाकर पीने से घुटने के दर्द से बहुत हद तक आराम मिल सकता है। दोनों में ही ऐसे गुण होते हैं, जिससे दर्द से बहुत आराम मिलता है। 
  5. सरसों का तेल और लहसुन: यह बहुत पुराना नुस्खा है। सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर इस घोल से दर्द होने वाले घुटनों की अच्छे से मालिश करें। धीरे-धीरे दर्द कम होना शुरू हो जाएगा। 

घुटनों में दर्द की जांच

घुटनों में दर्द के निदान या जांच में सबसे आवश्यक है परामर्श। डॉक्टर से परामर्श के बाद ही वह घुटनों में दर्द के लक्षणों के आधार पर कुछ जांच के सुझाव देते हैं। दर्द के लक्षणों और कारणों के आधार पर निम्न में से किसी एक परीक्षण का सुझाव दिया जाता है - 

  • एक्स-रे
  • एमआरआई
  • ब्लड टेस्ट

बहुत ही कम मामलों में बोन स्कैन की आवश्यकता पड़ती है। 

घुटने के दर्द की जटिलताएं क्या हैं?

यदि घुटने के दर्द का समय पर इलाज नहीं होता है, तो इसके कारण बहुत सारी जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे कि - 

  • जब दर्द अनियंत्रित हो जाए और इसका इलाज समय पर न हो, तो इसके कारण चलने फिरने में परेशानी होती है। 
  • समय के साथ ज्वाइंट कमजोर होने लगते हैं और स्थिति थोड़ी खराब होने लगती है। 
  • इसके अतिरिक्त, गठिया के मामले में दर्द के कारण शारीरिक गतिविधियों में भी कमी देखी जाती है। 

घुटनों के दर्द में क्या खाना चाहिए?

घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ चीजों को अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए जैसे कि - 

  • दूध और डेयरी उत्पाद क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। 
  • हरी सब्जियों में फाइबर और आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे हड्डियों को बहुत लाभ मिलता है। 
  • संतरा और अनार का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। 
  • मछली, अखरोट, और अलसी जैसे उत्पाद को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है। 

निष्कर्ष

इस ब्लॉग में मौजूद 5 घरेलू उपचार बहुत सारे लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं। इन उपायों से आपको भी काभी हद लाभ मिलेगा। लेकिन गंभीर मामलों में हम सलाह देंगे कि डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। वह आपको स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के साथ एक विशेष इलाज की योजना बनाने में मदद कर सकते हैं और घुटने में दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा भी दिला सकते हैं। 

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न


घुटने के दर्द के लिए क्या करें? 

घुटने के दर्द से राहत पाने के लिए आप इस ब्लॉग में मौजूद 5 घरेलू उपायों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त डॉक्टरी सलाह और सकारात्मक जीवन शैली आपके लिए लाभकारी साबित सकती है। 

किसकी कमी से घुटनों में दर्द होता है? 

मुख्य रूप से कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से घुटनों में दर्द की समस्या एक व्यक्ति को परेशान करती है। इसके कारण हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।

घुटने के दर्द में कौन सा तेल लगाएं? 

घुटने के दर्द से आराम के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को डालकर पका लें और दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 

Written and Verified by:

Dr. Anurag Das

Dr. Anurag Das

Orthopaedic Surgeon Exp: 5 Yr

Orthopedics & Joint Replacement

Book an Appointment

Similar Blogs

Understanding Arthroscopy: A Comprehensive Guide

Understanding Arthroscopy: A Comprehensive Guide

read more
Frozen Shoulder: Causes, Symptoms, and Treatment

Frozen Shoulder: Causes, Symptoms, and Treatment

read more
Post-Surgery Joint Care Tips

Post-Surgery Joint Care Tips

read more
सर्दियों में जॉइंट पेन: गठिया के लिए कारगर उपाय

सर्दियों में जॉइंट पेन: गठिया के लिए कारगर उपाय

read more

View more

Book Your Appointment TODAY

Treatments in Kolkata

Orthopedics & Joint Replacement Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now