कोलोरेक्टल (आंतों का) कैंसर क्या है? शुरुआती लक्षण, जोखिम कारण और स्क्रीनिंग टेस्ट
Home >Blogs >कोलोरेक्टल (आंतों का) कैंसर क्या है? शुरुआती लक्षण, जोखिम कारण और स्क्रीनिंग टेस्ट

कोलोरेक्टल (आंतों का) कैंसर क्या है? शुरुआती लक्षण, जोखिम कारण और स्क्रीनिंग टेस्ट

Oncology | by Dr. Saurabh Kalia on 07/04/2026 | Last Updated : 06/05/2026

Table of Contents

Summary

  • यह बड़ी आंत (कोलन) या मलाशय (रेक्टम) में होने वाला कैंसर है, जो अक्सर छोटे पॉलीप्स से शुरू होता है।
  • मल में खून आना, पेट में लगातार दर्द, और कब्ज या दस्त जैसे बदलाव इसके प्राथमिक संकेत हैं।
  • खराब जीवनशैली, प्रोसेस्ड मीट का अधिक सेवन, मोटापा और आनुवंशिकता इसके बड़े कारण हैं।
  • शुरुआती दौर में पहचान होने पर कोलोरेक्टल कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। कोलोनोस्कोपी इसके लिए सबसे प्रभावी टेस्ट है।
  • सही समय पर डॉक्टर की सलाह और 'कोलोरेक्टल कैंसर की सर्जरी' जैसे आधुनिक उपचार जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

क्या आपने कभी गौर किया है कि हमारी पाचन शक्ति और पेट का स्वास्थ्य हमारे पूरे दिन के मूड को कैसे प्रभावित करता है? लेकिन जब पेट की छोटी-सी परेशानी हफ्तों तक खींचने लगे, तो इसे सिर्फ 'गैस' या 'बदहजमी' समझकर नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। 

कोलोरेक्टल कैंसर एक ऐसी ही खामोश बीमारी है, जो शरीर में दबे पांव आती है। अगर आप या आपका कोई प्रियजन पेट की लगातार समस्याओं से जूझ रहा है, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम न केवल कोलोरेक्टल कैंसर क्या है, इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे, बल्कि उन संकेतों को भी समझेंगे जो आपका शरीर आपको दे रहा है। यदि आप किसी भी असामान्य लक्षण का अनुभव कर रहे हैं, तो हमारे विशेषज्ञों से परामर्श करने में देरी न करें, क्योंकि सही समय पर लिया गया फैसला ही कैंसर पर जीत दिला सकता है।

कोलोरेक्टल (आंतों का) कैंसर क्या होता है?

सरल शब्दों में कहा जाए तो, जब हमारे शरीर की बड़ी आंत या मलाशय (Rectum) की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो इसे कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal cancer) कहा जाता है। अक्सर इसकी शुरुआत छोटे-छोटे मांस के टुकड़ों (Polyps) से होती है, जो कोलन की अंदरूनी सतह पर बनते हैं। समय के साथ, इनमें से कुछ पॉलीप्स कैंसर का रूप ले लेते हैं।

दुनिया भर में कैंसर के मामलों में यह एक प्रमुख नाम है। एक बड़ी मीडिया फर्म में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, भारत में भी कोलोरेक्टल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और चिंता की बात यह है कि अब यह युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। कोलोरेक्टल कैंसर क्या होता है, इसे समझना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इसके शुरुआती चरणों में लक्षण बहुत सामान्य लग सकते हैं, जिससे लोग इलाज में देरी कर देते हैं।

कोलोरेक्टल कैंसर के शुरुआती लक्षण - Early Symptoms of Colorectal Cancer

शरीर हमेशा ऐसे संकेत देता है, जिन्हें समय पर समझना बहुत जरूरी है। आंतों में कैंसर के लक्षण व्यक्ति हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सामान्य 'रेड फ्लैग्स' हैं, जिन्हें कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए - 

  • मल त्याग की आदतों में बदलाव: यदि आपको अचानक कब्ज या दस्त की समस्या होने लगी है और यह कई हफ्तों तक बनी रहती है, तो यह कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
  • मल में खून आना: यह आंत के कैंसर के सबसे गंभीर लक्षणों में से एक है। यदि मल का रंग गहरा काला है या उसमें चमकीला लाल खून दिख रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • पेट में लगातार बेचैनी: पेट में ऐंठन, गैस या लगातार दर्द रहना, जिसे आप सामान्य समझ कर टाल रहे हैं। उन्हें टालना आपको परेशान कर सकता है।
  • पेट पूरी तरह खाली न होना: मल त्याग के बाद भी ऐसा महसूस होना कि पेट साफ नहीं हुआ है। यदि है, तो डॉक्टर को बताएं।
  • अकारण वजन कम होना: बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के अगर वजन तेजी से घट रहा है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है।
  • थकान और कमजोरी: शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होने के कारण हर समय थकान महसूस होना।

अक्सर लोग सोचते हैं कि यह लक्षण बवासीर (Piles) के हैं, लेकिन कोलोरेक्टल कैंसर लक्षण और बवासीर में फर्क करना केवल एक विशेषज्ञ ही कर सकते हैं। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि बिना देर किए हमारे अनुभवी आंत रोग विशेषज्ञ से मिलें और परामर्श लें।

कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम कारक - Risk Factors For Colorectal Cancer

अक्सर पेशेंट हमसे पूछते हैं कि कोलोरेक्टल कैंसर क्यों होता है? इसका कोई एक सटीक कारण नहीं है, लेकिन कुछ जोखिम कारक इसकी संभावना को बढ़ा देते हैं जैसे कि - 

  • उम्र: हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में इसका जोखिम ज्यादा होता है।
  • आहार (Diet): रेड मीट (बकरी या भैंस का मांस) और प्रोसेस्ड मीट का अत्यधिक सेवन, साथ ही कम फाइबर वाला भोजन इसका बड़ा कारण है।
  • मोटापा और सुस्त जीवनशैली: शारीरिक सक्रियता की कमी और बढ़ता वजन सीधे तौर पर आंतों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
  • धूम्रपान और शराब: लंबे समय तक नशा करना कोलन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
  • जेनेटिक्स: यदि परिवार में पहले किसी को कोलोरेक्टल कैंसर रहा है, तो इसका जोखिम बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज: टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में इस कैंसर का खतरा अधिक देखा गया है, इसलिए जिन्हें भी शुगर की समस्या है, तो वह इस समस्या के लक्षणों को लेकर अधिक सचेत हो जाएं।

कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग क्यों जरूरी है?

स्क्रीनिंग का मतलब है बीमारी के लक्षण दिखने से पहले ही उसकी जांच करना। कोलोरेक्टल कैंसर उपचार में स्क्रीनिंग सबसे शक्तिशाली हथियार है।

  • पॉलीप्स की पहचान: स्क्रीनिंग के जरिए डॉक्टर कोलन में मौजूद पॉलीप्स को कैंसर बनने से पहले ही ढूंढ कर निकाल सकते हैं।
  • शुरुआती पहचान (Early Detection): यदि कैंसर पहले चरण (Stage 1) में मिल जाए, तो इसके ठीक होने की दर 90% से भी अधिक होती है। इसलिए लक्षण महसूस होने पर तुरंत परामर्श लें।
  • कोलोनोस्कोपी (Colonoscopy): यह सबसे भरोसेमंद स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें एक पतली ट्यूब के जरिए डॉक्टर आंतों की जांच करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि 45 साल की उम्र के बाद हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित स्क्रीनिंग करवानी चाहिए।

कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव और कब डॉक्टर से मिलें

बचाव हमेशा इलाज से बेहतर होता है। अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके आप इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं - 

  • फाइबर युक्त भोजन: अपने आहार में हरी सब्जियां, फल और होल ग्रेन्स को शामिल करें।
  • नियमित व्यायाम: दिन में कम से कम 30 मिनट की पैदल चाल भी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखती है।
  • वजन नियंत्रण: अपने BMI को सामान्य रखने की कोशिश करें।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट: समय पर जांच ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

यह सवाल कई बार उठता है कि डॉक्टर से कब मिलें? यदि आपको मल में खून, हफ्तों तक रहने वाली कब्ज, या पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द महसूस हो, तो इंतजार न करें। आधुनिक चिकित्सा में कोलोरेक्टल कैंसर की सर्जरी अब बहुत उन्नत हो चुकी है। लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज बहुत जल्द रिकवर हो जाते हैं।

निष्कर्ष

कोलोरेक्टल कैंसर के बारे में जानने के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप डरें नहीं, बल्कि जागरूक बनें। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे समय रहते पकड़ा जाए तो पूरी तरह हराया जा सकता है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए भारी पड़ सकती है। यदि आप जयपुर या आसपास के क्षेत्रों में हैं, तो RBH (CK Birla Hospitals) कैंसर के इलाज और स्क्रीनिंग के लिए एक विश्वसनीय केंद्र है, जहाँ नवीनतम तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मल में खून आना कोलोरेक्टल कैंसर का संकेत हो सकता है?

हां, मल में खून आना कोलोरेक्टल कैंसर का एक प्रमुख लक्षण है। हालांकि यह बवासीर या फिशर के कारण भी हो सकता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसे नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है।

क्या कोलोरेक्टल कैंसर का शुरुआती चरण में इलाज संभव है?

बिल्कुल, यदि कैंसर की पहचान शुरुआती चरणों (Stage 1 या 2) में हो जाती है, तो सर्जरी और आधुनिक उपचारों के जरिए इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

कोलोरेक्टल कैंसर पुरुषों और महिलाओं में कितना आम है?

यह कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों में समान रूप से पाया जाता है। विश्व स्तर पर यह तीसरा सबसे आम कैंसर है। उम्र बढ़ने के साथ दोनों में इसका जोखिम बढ़ता जाता है।

कोलोरेक्टल कैंसर के लिए कौन लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं?

50 साल से ऊपर के लोग, जिनके परिवार में कैंसर का इतिहास रहा हो, जो अधिक धूम्रपान करते हों या जिनका वजन बहुत ज्यादा हो, वे अधिक जोखिम में होते हैं।

क्या हर किसी को कोलोनोस्कोपी करवानी चाहिए?

45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को कोलोनोस्कोपी की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आपके परिवार में कैंसर का इतिहास है, तो डॉक्टर आपको कम उम्र में ही स्क्रीनिंग की सलाह दे सकते हैं।

क्या खान-पान में बदलाव से कोलोरेक्टल कैंसर को रोका जा सकता है?

पूरी तरह से तो नहीं, लेकिन जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिक फाइबर, कम रेड मीट और ताजे फलों का सेवन आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Written and Verified by:

Dr. Saurabh Kalia

Dr. Saurabh Kalia

Additional Director Exp: 14 Yr

GastroIntestinal Surgery

Book an Appointment

Dr. Saurabh Kalia is Additional Director of Gastrointestinal Surgery Dept. at CK Birla Hospital, Jaipur, with over 13 years of experience. He specializes in GI & HPB surgeries, GI cancers, advanced laparoscopic and robotic surgery, and bariatric/metabolic surgery.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Jaipur

Oncology Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now