फैटी लिवर का इलाज न कराने पर क्या हो सकता है? डॉक्टरों की चेतावनी
Home >Blogs >फैटी लिवर का इलाज न कराने पर क्या हो सकता है? डॉक्टरों की चेतावनी

फैटी लिवर का इलाज न कराने पर क्या हो सकता है? डॉक्टरों की चेतावनी

Summary

  • फैटी लिवर की शुरुआत में अक्सर कोई लक्षण नहीं दिखते, इसलिए इसे हाई बीपी की तरह ही "साइलेंट डिजीज" कहा जाता है।
  • इलाज में देरी करने पर यह लिवर में सूजन (NASH), फाइब्रोसिस, लिवर सिरोसिस और कुछ मामलों में लिवर कैंसर तक पहुंच सकता है।
  • मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और अनियमित जीवनशैली वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है।
  • कोई एक रामबाण दवा नहीं है, लेकिन वजन घटाना, सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज से शुरुआती स्टेज पूरी तरह रिवर्स की जा सकती है।
  • समय पर जांच (ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन) से बीमारी को गंभीर होने से पहले ही रोका जा सकता है।

आज भारत में हर तीसरा वयस्क किसी न किसी स्तर के फैटी लिवर से जूझ रहा है, और सबसे चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर लोगों को इसका पता तब चलता है जब बीमारी पहले ही आगे बढ़ चुकी होती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि फैटी लिवर का इलाज टाला जा सकता है या यह अपने आप ठीक हो जाएगा, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। 

हम यहां विस्तार से समझेंगे कि इलाज न कराने पर फैटी लीवर के नुकसान क्या हो सकते हैं, और समय रहते सही कदम उठाकर आप कैसे इसे गंभीर बीमारी बनने से रोक सकते हैं। अगर आपकी हाल की रिपोर्ट में भी फैटी लिवर की पुष्टि हुई है, तो इसे हल्के में न लें, हमारे अनुभवी लिवर स्पेशलिस्ट से आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और सही सलाह लें।

फैटी लिवर क्या है और इसे नजरअंदाज करना क्यों खतरनाक हो सकता है?

यदि आपको लगता है कि सिर्फ आपको ही फैटी लिवर है, तो आप अपने ऑफिस में कुछ लोगों से पूछें कि क्या आपको लिवर की कोई समस्या है। आप पाएंगे कि आप इस कड़ी में अकेले नहीं है, आपके साथ कम से कम 50-60% लोग हैं, जो फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं। 

फैटी लिवर तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। एक स्वस्थ लिवर में थोड़ी बहुत चर्बी होना सामान्य है, लेकिन जब यह लिवर के वजन का 5 प्रतिशत से ज्यादा हो जाए, तो इसे फैटी लिवर डिजीज कहा जाता है। इसे मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा जाता है, अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (शराब की वजह से) और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज या NAFLD (जो शराब न पीने वालों में भी हो सकता है)। दुनियाभर में करीब 25 प्रतिशत आबादी NAFLD से प्रभावित मानी जाती है, और भारत जैसे देशों में मोटापे और डायबिटीज के बढ़ते मामलों के साथ यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ रहा है।

इसे नजरअंदाज करना इसलिए खतरनाक है, क्योंकि लिवर एक ऐसा अंग है, जो शुरुआती नुकसान के बावजूद बिना किसी लक्षण के काम करता रहता है। यही वजह है कि इसे अक्सर "साइलेंट डिजीज" कहा जाता है, समस्या तभी सामने आती है, जब लिवर को होने वाला नुकसान काफी हद तक बढ़ चुका होता है।

फैटी लिवर का इलाज न कराने पर कौन-कौन सी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं?

अगर फैटी लिवर को अनदेखा किया जाए, तो यह नीचे बताए गए तरीकों से आपको प्रभावित कर सकता है - 

  • स्टेज 1 - फैटी लिवर: सबसे पहले फैटी लिवर ग्रेड 1 की पुष्टि होती है, जिसमें एल्कोहोलिक और नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर की समस्या होती है।
  • स्टेज 2 - नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (NASH): यह वह स्टेज है जब सिर्फ फैट जमा होने के बजाय लिवर में सूजन और कोशिकाओं को नुकसान शुरू हो जाता है।
  • स्टेज 3 - फाइब्रोसिस: लगातार सूजन रहने से लिवर में घाव के निशान (स्कार टिश्यू) बनने लगते हैं, जो लिवर के सामान्य ऊतकों की जगह ले लेते हैं।
  • स्टेज 4 - लिवर सिरोसिस: यह फाइब्रोसिस का सबसे गंभीर रूप है, जिसमें लिवर की संरचना ही स्थायी रूप से बदल जाती है और उसकी काम करने की क्षमता काफी कम हो जाती है। एक बार सिरोसिस हो जाने पर इसे पूरी तरह उलटना बेहद मुश्किल हो जाता है।
  • स्टेज 5 - लिवर फेलियर: एडवांस सिरोसिस में लिवर पूरी तरह काम करना बंद कर सकता है, जिसके लिए लिवर ट्रांसप्लांट तक की जरूरत पड़ सकती है।
  • स्टेज 6 -लिवर कैंसर (हेपेटोसेल्युलर कार्सिनोमा): लंबे समय तक चली सूजन और सिरोसिस लिवर कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ा देते हैं।

राहत की बात यह है कि शुरुआती स्टेज में, जब सिर्फ फैट जमा हुआ हो और सिरोसिस तक नौबत न आई हो, सही इलाज और जीवनशैली में बदलाव से लिवर को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। यही वजह है कि समय पर पहचान इतनी जरूरी है।

किन लोगों में फैटी लिवर बढ़ने का खतरा अधिक होता है?

who have more risk to develop fatty liver

कुछ लोगों में फैटी लिवर के गंभीर होने और तेजी से बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है:

  • मोटापे या पेट के आसपास ज्यादा चर्बी वाले लोग इस रोग के दायरे में सबसे अधिक होते हैं।
  • टाइप 2 डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस के मरीज भी जोखिम के दायरे में आते हैं।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई ट्राइग्लिसराइड्स भी इस स्थिति को ट्रिगर कर सकते हैं।
  • मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जूझ रहे लोग (हाई बीपी, ज्यादा वजन और असामान्य लिपिड प्रोफाइल का संयोजन)
  • नियमित या अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों में लिवर की समस्या आम है।
  • वे लोग जिनके परिवार में लिवर की बीमारी की हिस्ट्री रही हो, वे भी इस रोग के दायरे में आते हैं।
  • बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी और लगातार बैठे रहने वाली जीवनशैली वाले लोगों को भी फैटी लिवर की समस्या परेशान कर सकती है।

फैटी लिवर की पहचान कैसे होती है?

क्योंकि शुरुआती फैटी लिवर के लक्षण अक्सर हल्के या न के बराबर होते हैं, जैसे थोड़ी थकान, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्की असहजता या कमजोरी, इसलिए सही जांच ही इसे पकड़ने का सबसे भरोसेमंद तरीका है। डॉक्टर आमतौर पर इन जांचों की सलाह देते हैं:

  • लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT): लिवर एंजाइम के स्तर की जांच इससे होती है।
  • अल्ट्रासाउंड: लिवर में फैट जमाव को देखने के लिए इसका उपयोग होता है।
  • फाइब्रोस्कैन: लिवर की कठोरता (स्टिफनेस) मापकर फाइब्रोसिस की स्टेज जानने के लिए ये टेस्ट होता है।
  • ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल: जुड़े हुए मेटाबॉलिक जोखिम कारकों की जांच के लिए इसे कराया जाता है।
  • कुछ मामलों में लिवर बायोप्सी: जब जांच स्पष्ट न हो या गंभीरता का सटीक आकलन जरूरी हो तो अंतिम टेस्ट ये होता है।

अगर आपको बार-बार थकान, पेट में भारीपन या बिना कारण वजन में बदलाव महसूस हो, खासकर अगर आप मोटापे या डायबिटीज से भी जूझ रहे हों, तो सालाना जांच में लिवर टेस्ट को जरूर शामिल करें।

फैटी लिवर का इलाज और जीवनशैली में बदलाव

यहां एक जरूरी सच्चाई समझ लेनी चाहिए, फिलहाल कोई ऐसी फैटी लिवर का रामबाण उपाय या फैटी लिवर का रामबाण इलाज मौजूद नहीं है जो एक झटके में सब कुछ ठीक कर दे। असली और सबसे भरोसेमंद इलाज है निरंतरता के साथ अपनाई गई जीवनशैली, और यह असल मायने में सबसे कारगर तरीका साबित होता है।

  • वजन घटाना: शरीर के कुल वजन का 7 से 10 प्रतिशत तक घटाना लिवर में फैट और सूजन को काफी हद तक कम कर सकता है।
  • फैटी लिवर डाइट: तली-भुनी चीजें, ज्यादा चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। इसकी जगह साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दालें और ओमेगा-3 युक्त भोजन जैसे अखरोट और मछली को शामिल करें।
  • फैटी लिवर डाइट चार्ट (सामान्य दिशा): सुबह हल्का प्रोटीन युक्त नाश्ता जैसे ओट्स या अंडे, दोपहर में सब्जी-दाल-रोटी के साथ सलाद, शाम को फल या नट्स, और रात में हल्का और जल्दी भोजन। यह सिर्फ एक सामान्य दिशा है, अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से व्यक्तिगत डाइट प्लान जरूर बनवाएं, क्योंकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है।
  • नियमित एक्सरसाइज: हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मध्यम गतिविधि, जैसे तेज चलना या साइकिलिंग, लिवर की सेहत में साफ सुधार लाती है।
  • शराब से पूरी तरह परहेज: खासकर अगर लिवर में पहले से सूजन या फाइब्रोसिस है।
  • डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण: इसका सही प्रबंधन लिवर पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करता है।

सीके बिरला अस्पताल, (RBH) जयपुर जैसे हमारे अस्पतालों में हेपेटोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों की टीम व्यक्तिगत जांच और डाइट प्लान के साथ मरीजों को सही दिशा दिखाने में मदद करती है।

निष्कर्ष

फैटी लिवर को हल्के में लेना सबसे बड़ी भूल हो सकती है, क्योंकि यह चुपचाप बढ़ता है और समय रहते ध्यान न दिया जाए तो सिरोसिस, लिवर फेलियर या कैंसर तक पहुंच सकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि शुरुआती स्टेज में सही डाइट, वजन नियंत्रण और नियमित एक्सरसाइज से इसे न सिर्फ रोका जा सकता है, बल्कि काफी हद तक उलटा भी जा सकता है। अगर आपकी हाल की रिपोर्ट में फैटी लिवर की पुष्टि हुई है, या आपको इससे जुड़े कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इंतजार न करें। हमारे अनुभवी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से आज ही अपॉइंटमेंट बुक करें और समय रहते अपने लिवर को एक नया और स्वस्थ जीवन दें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या फैटी लिवर बिना दवा के ठीक हो सकता है?

हां, शुरुआती स्टेज में वजन घटाकर, सही डाइट अपनाकर और नियमित एक्सरसाइज करके बिना दवा के भी फैटी लिवर को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। एडवांस स्टेज में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

क्या फैटी लिवर से लिवर कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है?

हां, अगर फैटी लिवर लंबे समय तक अनदेखा रहे और यह सूजन, फाइब्रोसिस से होते हुए सिरोसिस तक पहुंच जाए, तो लिवर कैंसर (हेपेटोसेल्युलर कार्सिनोमा) का खतरा काफी बढ़ जाता है।

फैटी लिवर के मरीजों को कौन-से खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए?

तला-भुना खाना, ज्यादा चीनी और मैदे से बनी चीजें, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड, रेड मीट और शराब से बचना चाहिए, क्योंकि ये लिवर में फैट और सूजन बढ़ाते हैं।

क्या फैटी लिवर में शराब पूरी तरह छोड़नी चाहिए?

हां, खासकर अगर लिवर में पहले से सूजन, फाइब्रोसिस या सिरोसिस के संकेत मिले हों, तो शराब पूरी तरह छोड़ना जरूरी हो जाता है, क्योंकि यह नुकसान को और तेजी से बढ़ा सकती है।

क्या फैटी लिवर दोबारा हो सकता है?

हां, अगर जीवनशैली में किए गए सुधार बीच में छोड़ दिए जाएं, वजन फिर से बढ़ जाए या डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित हो जाएं, तो फैटी लिवर दोबारा हो सकता है। निरंतरता बनाए रखना जरूरी है।

क्या फैटी लिवर से पेट में सूजन या पानी भर सकता है?

हां, लेकिन यह आमतौर पर एडवांस स्टेज यानी सिरोसिस में होता है, जिसे एसाइटिस कहा जाता है। शुरुआती फैटी लिवर में यह आमतौर पर नहीं होता, लेकिन इलाज में देरी से यह स्थिति बन सकती है

Written and Verified by:

Dr. Abhinav Sharma

Dr. Abhinav Sharma

Director Exp: 20 Yr

Gastroenterology

Book an Appointment

Dr. Abhinav Sharma is the Director of Gastroenterology Dept. at CK Birla Hospital, Jaipur with over 16 years of experience. He specializes in advanced therapeutic GI endoscopic procedures and the treatment of complex gastrointestinal disorders.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Jaipur

Gastro Science Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now