शीघ्रपतन की समस्या: पुरुषों के लिए प्रभावी उपचार और विशेषज्ञ सलाह
Home >Blogs >शीघ्रपतन की समस्या: पुरुषों के लिए प्रभावी उपचार और विशेषज्ञ सलाह

शीघ्रपतन की समस्या: पुरुषों के लिए प्रभावी उपचार और विशेषज्ञ सलाह

Summary

  • शीघ्रपतन (PE) एक आम स्थिति है, जिसमें स्खलन या इजेकुलेशन अपेक्षा से पहले होता है और इस पर नियंत्रण नहीं रह पाता।
  • इसके पीछे मानसिक कारण (तनाव, चिंता) और शारीरिक कारण (हार्मोनल असंतुलन, प्रोस्टेट सूजन) दोनों हो सकते हैं।
  • इलाज में व्यावहारिक तकनीक, केगेल एक्सरसाइज, काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर दवाएं शामिल हैं।
  • शीघ्रपतन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन अलग-अलग समस्याएं हैं, पर अक्सर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं।
  • यह समस्या शर्म की नहीं, इलाज की है, और सही विशेषज्ञ सलाह से इसे पूरी तरह प्रबंधित किया जा सकता है।

यह एक ऐसा विषय है जिस पर बात करना आज भी हमारे समाज में मुश्किल माना जाता है। बंद कमरे में झिझक, दोस्तों के बीच मजाक का डर, और पार्टनर के सामने बार-बार आती शर्मिंदगी, यह सब मिलकर पुरुषों को इस समस्या के बारे में खुलकर बात करने से रोकते हैं। नतीजा यह होता है कि जो समस्या बेहद सामान्य और इलाज योग्य है, उसे लोग सालों तक अकेले झेलते रहते हैं।

शीघ्रपतन, जिसे आमतौर पर PE या प्रीमेच्योर इजेकुलेशन भी कहा जाता है। दुनिया भर में पुरुषों में पाई जाने वाली सबसे आम यौन समस्याओं में से ये एक है। भारत सरकार के नेशनल हेल्थ पोर्टल के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत पुरुष अपने जीवन में किसी न किसी समय इस समस्या का सामना करते हैं। इस ब्लॉग में हम शीघ्रपतन को पूरी तरह से, बिना किसी झिझक के, वैज्ञानिक और मेडिकल नजरिए से समझेंगे, इसके कारण, लक्षण, घरेलू उपाय और मेडिकल इलाज के विकल्पों पर बात करेंगे। अगर आप या आपका कोई करीबी इस समस्या से जूझ रहा है, तो बेझिझक हमारे अनुभवी यूरोलॉजिस्ट या सेक्शुअल हेल्थ विशेषज्ञ से अभी अपॉइंटमेंट बुक करें, और भरोसे के साथ इस विषय पर बात करें।

शीघ्रपतन क्या है और यह पुरुषों में क्यों होता है?

शीघ्रपतन एक ऐसी स्थिति है जिसमें यौन संबंध के दौरान वीर्यस्खलन या स्पर्म इजेकुलेशन अपेक्षा से बहुत पहले, अक्सर प्रवेश के तुरंत बाद या उससे भी पहले हो जाता है, जिस पर व्यक्ति का नियंत्रण नहीं रह पाता। यह किसी एक बार की घटना नहीं, बल्कि जब यह लगातार, बार-बार होने लगे और मानसिक तनाव या रिश्ते में दूरी का कारण बनने लगे, तभी इसे एक मेडिकल स्थिति के तौर पर देखा जाता है।

यह समझना जरूरी है कि प्रीमेच्योर इजेकुलेशन क्या है, इसका जवाब सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक पहलुओं में भी छुपा है। दिमाग और शरीर के बीच का यह तालमेल जब बिगड़ता है, तभी यह समस्या उभरकर सामने आती है। यह किसी भी उम्र के पुरुष को हो सकता है, चाहे वह नया यौन अनुभव हो या सालों पुराना रिश्ता।

शीघ्रपतन के कारण

शीघ्रपतन के पीछे कोई एक वजह नहीं होती, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कारकों का मिला-जुला असर होता है।

मनोवैज्ञानिक कारण

प्रदर्शन को लेकर चिंता (Performance Anxiety), तनाव, अवसाद, आत्मविश्वास की कमी और रिश्ते में तनाव, ये सभी मानसिक कारक शीघ्रपतन को बढ़ावा दे सकते हैं। कई बार देखा गया है कि जो लोग पहली बार यौन संबंध स्थापित करते हैं, उन्हें नहीं पता होता है कि इस स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करें और वह जल्दी इजेकुलेट कर देते हैं।

शारीरिक कारण

कुछ मामलों में इसके पीछे शारीरिक वजहें भी होती हैं, जैसे कि - 

  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन के साथ जुड़ाव: जब किसी पुरुष को इरेक्शन बनाए रखने में दिक्कत होती है, तो वह अनजाने में जल्दी स्खलन की ओर बढ़ जाता है, जिससे दोनों समस्याएं आपस में जुड़ जाती हैं।
  • क्रॉनिक प्रोस्टेटाइटिस: प्रोस्टेट ग्लैंड की लंबे समय से चली आ रही सूजन पेल्विक क्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ा सकती है।
  • थायरॉयड असंतुलन: खासकर हाइपरथायरायडिज्म, हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर स्खलन पर नियंत्रण कम कर सकता है।
  • तंत्रिका संबंधी स्थितियां: कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं स्खलन को नियंत्रित करने वाले तंत्रिका संकेतों में बाधा डाल सकती हैं।

जीवनशैली से जुड़े कारण

शराब, धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन दिमाग में मौजूद न्यूरोट्रांसमीटर की गतिविधि को प्रभावित करता है, जिससे स्खलन पर नियंत्रण कमजोर पड़ सकता है। इसके अलावा अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और लगातार तनाव भी शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ने में योगदान देते हैं। इसके अतिरिक्त, लोग मानते हैं कि हस्तमैथुन के कारण शीघ्रपतन की समस्या होती है। मेडिकल रूप से ये बात प्रमाणित नहीं है, लेकिन हस्तमैथुन करने की प्रक्रिया और जल्दबाजी ये व्यक्ति को शीघ्रपतन की तरफ ले जा सकता है।

हमारी OPD में अक्सर 25 से 35 साल के युवा पुरुष आते हैं जिन्हें शुरुआत में लगता है कि यह सिर्फ "एक बार की बात" है, लेकिन जांच में पता चलता है कि यह पिछले कई महीनों से लगातार हो रहा है और अब रिश्ते पर असर डालने लगा है। ज्यादातर मामलों में सही काउंसलिंग और थोड़े से मेडिकल मार्गदर्शन से इसमें उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलता है। 

शीघ्रपतन के शुरुआती लक्षण

Symptoms of premature ejaculation

शीघ्रपतन को पहचानने के लिए कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर जब यह लगातार बना रहे:

  • यौन क्रिया के दौरान बार-बार अपेक्षा से पहले इजेकुलेशन होना।
  • इजेकुलेशन में देरी करने की कोशिश के बावजूद उस पर नियंत्रण न रख पाना।
  • इस विषय को लेकर लगातार चिंता या "परफॉर्मेंस" को लेकर दबाव महसूस होना।
  • आत्मविश्वास में कमी, जो सिर्फ बेडरूम तक सीमित न रहकर जीवन के अन्य पहलुओं को भी प्रभावित करने लगे।
  • पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी या यौन अंतरंगता से बचने की प्रवृत्ति होना।

अगर ये लक्षण महीनों से लगातार बने हुए हैं और मानसिक तनाव का कारण बन रहे हैं, तो यह किसी अंतर्निहित कारण का संकेत हो सकता है, जिसे पहचानना और समझना ज़रूरी है।

शीघ्रपतन का इलाज: दवाएं, थेरेपी और जीवनशैली में बदलाव

शीघ्रपतन का इलाज पूरी तरह संभव है, और इसके लिए कई असरदार तरीके मौजूद हैं, जिन्हें अक्सर एक साथ इस्तेमाल किया जाता है।

व्यावहारिक तकनीक

"स्टार्ट-स्टॉप" तकनीक और "स्क्वीज़" तकनीक जैसी विधियां धीरे-धीरे इजेकुलेशन पर नियंत्रण बढ़ाने में मदद करती हैं। इनका अभ्यास लगातार और धैर्य के साथ करना जरूरी होता है, क्योंकि परिणाम धीरे-धीरे ही दिखते हैं। कई मामलों में डीले करने वाले कंडोम भी मदद कर सकते हैं। लेकिन इनका भी इनका अधिक उपयोग भी आपके लिए लाभकारी नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त आप अपना अधिक समय फोरप्ले पर दे सकते हैं, जिससे शरीर को धीरे-धीरे आदत हो जाएगी।

कीगल एक्सरसाइज

पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले केगेल व्यायाम इजेकुलेशन को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों की कार्यक्षमता बेहतर बनाते हैं। यह एक सरल, बिना किसी साइड-इफेक्ट वाला उपाय है, जिसे कोई भी घर पर आसानी से कर सकता है। ध्यान रखें, सिर्फ ये व्यायाम इलाज में कारगर नहीं है। सभी विकल्पों को एक साथ करें।

काउंसलिंग और सेक्स थेरेपी

जब समस्या के पीछे परफॉर्मेंस की चिंता, तनाव या रिश्ते से जुड़ी समस्या हों, तो काउंसलिंग बेहद कारगर साबित होती है। एक अनुभवी थेरेपिस्ट व्यक्ति या कपल के साथ मिलकर ट्रिगर पहचानने और बेहतर संवाद बनाने में मदद करते हैं।

दवाएं

कुछ मामलों में डॉक्टर स्खलन में देरी के लिए विशेष दवाएं, जैसे कि सिलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इन्हिबिटर्स (SSRIs), लिख सकते हैं। इसके अलावा कुछ टॉपिकल क्रीम भी उपलब्ध हैं जो संवेदनशीलता को थोड़ा कम कर इजेकुलेशन में देरी करने में मदद करती हैं, लेकिन इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इसलिए किसी भी दवा का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

शीघ्रपतन के घरेलू उपाय और जीवनशैली में बदलाव

दवाओं के साथ-साथ कुछ जीवनशैली संबंधी बदलाव भी रिकवरी में मददगार साबित होते हैं - 

  • नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना
  • शराब और तंबाकू के सेवन को सीमित करना
  • तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation) या गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाना
  • फोरप्ले पर ज्यादा समय देना, जिससे उत्तेजना धीरे-धीरे बढ़े
  • पार्टनर के साथ खुला और सहज संवाद बनाए रखना, ताकि दबाव कम हो। इस स्थिति में आपसी संवाद बहुत ज़रूरी है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि घरेलू उपाय सहायक हो सकते हैं, लेकिन अगर समस्या लगातार बनी रहे, तो यह सिर्फ जीवनशैली में बदलाव से ठीक होने वाली स्थिति नहीं भी हो सकती, और ऐसे में विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

शीघ्रपतन और इरेक्टाइल डिसफंक्शन में क्या अंतर है?

ये दोनों स्थितियां अक्सर एक-दूसरे के साथ उलझा दी जाती हैं, जबकि ये पूरी तरह अलग समस्याएं हैं।

  • शीघ्रपतन में समस्या स्खलन के समय पर नियंत्रण की होती है, यानी व्यक्ति चाहकर भी स्खलन को रोक नहीं पाता।
  • इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) में समस्या इरेक्शन प्राप्त करने या उसे बनाए रखने में होती है, स्खलन के समय की नहीं।

दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों स्थितियां अक्सर एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। जब किसी पुरुष को इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई होती है, तो वह अनजाने में जल्दी स्खलन की ओर बढ़ सकता है, ताकि इरेक्शन खोने से पहले संबंध पूरा हो जाए। वहीं दूसरी ओर, शीघ्रपतन को लेकर बनी चिंता भी आगे चलकर इरेक्टाइल डिसफंक्शन में योगदान दे सकती है। यही वजह है कि सही निदान के लिए दोनों स्थितियों की अलग-अलग जांच जरूरी होती है।

शीघ्रपतन होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

अगर शीघ्रपतन कभी-कभार होता है, तो यह चिंता की बात नहीं। लेकिन कुछ स्थितियों में डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है जैसे कि - 

  • अगर यह समस्या लगातार, ज्यादातर यौन संबंधों में बनी रहे
  • अगर इसकी वजह से आत्मविश्वास या मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा हो
  • अगर यह रिश्ते में दूरी या तनाव का कारण बन रहा हो
  • अगर इसके साथ इरेक्शन बनाए रखने में भी दिक्कत हो
  • अगर घरेलू उपायों से कई हफ्तों बाद भी कोई सुधार न दिखे

निष्कर्ष

शीघ्रपतन कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे शर्म के चलते छुपाया जाए। यह एक आम, समझने योग्य और इलाज योग्य स्थिति है, जिसके पीछे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के कारण हो सकते हैं। सही जानकारी, खुला संवाद और सही समय पर ली गई मेडिकल सलाह से इस समस्या को पूरी तरह प्रबंधित किया जा सकता है और एक खुशहाल जीवन जिया जा सकता है।

अगर आप या आपका कोई करीबी इस समस्या का सामना कर रहा है, तो इसे अकेले सहने की ज़रूरत नहीं है। हमारे अनुभवी यूरोलॉजिस्ट और सेक्शुअल हेल्थ विशेषज्ञों से अभी अपॉइंटमेंट बुक करें, और भरोसे तथा गोपनीयता के साथ सही इलाज की दिशा में पहला कदम उठाए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

हां, हल्के मामलों में व्यावहारिक तकनीक, केगेल एक्सरसाइज, तनाव प्रबंधन और काउंसलिंग जैसे गैर-दवा उपायों से भी काफी सुधार देखा जा सकता है। गंभीर मामलों में डॉक्टर दवा भी सुझा सकते हैं।

Written and Verified by:

Dr. Lokesh Sharma

Dr. Lokesh Sharma

Additional Director Exp: 15 Yr

Urology and Renal Transplant

Book an Appointment

With 13+ years of expertise, Dr. Lokesh Sharma offers advanced robotic and laparoscopic urologic surgeries in Jaipur, focusing on safe and effective patient care.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Jaipur

Renal Sciences Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now