
क्या घुटनों का दर्द आपकी रोजमर्रा की खुशियों को कम कर रहा है? इस ब्लॉग में जानें घुटने के दर्द के कारण, लक्षण और घुटनों का दर्द ठीक करने के उपाय क्या हैं। इस ब्लॉग को पढ़ने के साथ-साथ आपको पता चलेगा कि इस स्थिति में हड्डी रोग विशेषज्ञ (आर्थोपेडिक्स) की सलाह क्यों अनिवार्य है।
सुबह उठते ही घुटनों में जकड़न महसूस होना या जमीन पर पैर रखने पर अचानक उठने वाला घुटने का दर्द आपके जीवन को तहस नहस करने की क्षमता रखता है। वहीं यह दर्द आपको अपने घर में मौजूद छोटे बच्चों के साथ खेलने, और सीढ़ियां चढ़ने में परेशान कर सकता है।
घुटने का दर्द केवल एक शारीरिक समस्या नहीं है; यह आपकी आजादी और खुशियों पर लगाम लगा देता है। घुटनों का दर्द आज भारत में एक बहुत ही सामान्य समस्या बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और हालिया आंकड़ों के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30-40% लोग मस्कुलोस्केलेटल (हड्डियों और जोड़ों) समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब युवा भी खराब लाइफस्टाइल के कारण इसके शिकार हो रहे हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ मजाक न करते हुए दर्द होने पर तुरंत हमारे अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें और इलाज के सभी विकल्पों पर विचार करें।
घुटने हमारे शरीर का भार उठाने वाले सबसे महत्वपूर्ण जोड़ हैं। जब घुटने के जोड़ में, उसके आसपास के लिगामेंट्स या कार्टिलेज में किसी प्रकार की क्षति या सूजन आ जाती है, तो दर्द शुरू हो जाता है।
शुरुआत में यह हल्का होता है, शायद सिर्फ ज्यादा चलने पर आपको महसूस हो। लेकिन यदि इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह ऑस्टियोआर्थराइटिस का रूप ले सकता है, जिससे चलने-फिरने में भी मुश्किल हो सकती है। यह सिर्फ 'बढ़ती उम्र' की निशानी नहीं है, बल्कि शरीर का एक संकेत है कि उसे देखभाल की जरूरत है।

घुटने में दर्द अपने आप में एक लक्षण है, लेकिन इसके साथ आने वाले अन्य लक्षणों की भी पहचान बहुत ज्यादा आवश्यक है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है। निम्न परिस्थितियों में इलाज की आवश्यकता होती है -
ज्यादातर मरीज हमसे पूछते हैं कि घुटने का दर्द क्यों होता है? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मेडिकल स्थितियां और जीवनशैली दोनों शामिल हैं। चलिए इस स्थिति के कुछ संभावित कारणों को समझते हैं और जानते हैं कि घुटनों में दर्द क्यों होता है -
यदि आप किसी भी समस्या को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो बिना देर किए सबसे पहले जांच कराएं। हमारे विशेषज्ञ निम्नलिखित तरीकों का उपयोग करके आपके घुटने में दर्द के कारण का पता लगा सकते हैं, जिससे इलाज में बहुत मदद मिलती है।
मरीज अक्सर इंटरनेट पर घरेलू नुस्खे को घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज की तौर पर देखते हैं। घरेलू उपायों से राहत मिल सकती है, लेकिन जब तक सही इलाज न मिले, स्थिति में सुधार होना मुश्किल ही होता है। यहां कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं, जिससे आपको राहत मिल सकती है -
इन सबके अतिरिक्त मेडिकल ट्रीटमेंट बहुत आवश्यक है। जब घुटनों का दर्द ठीक करने के उपाय घर पर काम न करें, तो डॉक्टर की सलाह लें। वह आपके दर्द के लिए इलाज के निम्न विकल्पों का सुझाव दे सकते हैं -
हर दर्द को बाम लगाकर टाला नहीं जा सकता है। आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए यदि -
घुटनों का दर्द आपको अपनी शर्तों पर जीवन जीने से नहीं रोक सकता। चाहे वह घुटनों का योग हो या आधुनिक चिकित्सा, सही समय पर सही कदम उठाना जरुरी है। सीके बिरला हॉस्पिटल्स, जयपुर (RBH) में, हम विश्वस्तरीय तकनीक और सर्वश्रेष्ठ देखभाल के साथ आपकी हर कदम पर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दर्द के साथ समझौता न करें, आज ही समाधान खोजें।
यदि आप अपने घुटनों के दर्द की असली वजह जानना चाहते हैं, तो आज ही सीके बिरला अस्पताल, जयपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञों (Orthopedics) के साथ अपॉइंटमेंट बुक करें और दर्द मुक्त जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं।
यह कम उम्र में भी हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल, चोट, मोटापा, या पोषक तत्वों की कमी के कारण युवा भी अब घुटनों के दर्द का शिकार हो रहे हैं।
जी हां, अत्यधिक वजन घुटनों के जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे कार्टिलेज जल्दी घिसता है और ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
वॉकिंग फायदेमंद है, क्योंकि यह जोड़ों को लचीला रखता है। लेकिन, दर्द होने पर अत्यधिक चलने से बचें और डॉक्टर की सलाह पर ही व्यायाम करें।
हां, यदि दर्द लगातार बना रहे, सुबह अकड़न हो और जोड़ों से आवाज आए, तो यह आर्थराइटिस (गठिया) का शुरुआती संकेत हो सकता है।
हां, सही फिजियोथेरेपी और घुटनों का योग मांसपेशियों को मजबूत करते हैं, जिससे जोड़ों पर दबाव कम होता है और दर्द में काफी राहत मिलती है।
हमेशा नहीं, यह मामूली चोट भी हो सकती है। लेकिन अगर सूजन लंबे समय तक रहे या बुखार के साथ हो, तो यह संक्रमण या लिगामेंट टियर हो सकता है।
Written and Verified by:

Dr. Aashish K. Sharma is the Director of Orthopaedics & Joint Replacement Dept. at CK Birla Hospital, Jaipur, with nearly 30 years of experience. He is a leading specialist in joint replacement, arthroscopy and sports medicine, particularly hip & knee surgeries and ACL reconstructions.
Similar Orthopaedics & Joint Replacement Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 RBH Jaipur. All Rights Reserved.