ठंड आते ही, कई सारी समस्याएं आपके आस-पास मंडराने लगती हैं। उन्हीं में से एक है, सर्दियों में घुटने में दर्द या ऐंठन होना। लेकिन आपने कभी न कभी महसूस ज़रूर किया ही होगा कि "ठंड होने पर मेरे पैरों में दर्द क्यों होता है?
ठंड आते ही, कई सारी समस्याएं आपके आस-पास मंडराने लगती हैं। उन्हीं में से एक है, सर्दियों में घुटने में दर्द या ऐंठन होना। लेकिन आपने कभी न कभी महसूस ज़रूर किया ही होगा कि "ठंड होने पर मेरे पैरों में दर्द क्यों होता है?"
घुटने या जोड़ों में दर्द होना कई अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन यदि आपकी उम्र 40 से 50 के बीच या इससे अधिक है, तो यह दर्द आपको बहुत ज्यादा परेशान कर सकता है। चलिए समझते हैं कि यह दर्द आपको क्यों परेशान कर सकता है और इस दर्द को किस प्रकार मैनेज किया जाए।
दूसरे मौसम की तुलना में ठंड में घुटने में दर्द अधिक होता है। सर्दियों में घुटने में होने वाले दर्द के कारण की खोज के लिए अभी भी रिसर्च चल रही है। कई थ्योरी की मानी जाए तो ठंड के समय के दौरान शरीर को अधिक गर्मी की आवश्यकता होती है, जिसके कारण शरीर के दूसरे अंगों को रक्त की आवश्यकता अधिक होती है। इस स्थिति में शरीर के आवश्यक अंगों तक रक्त पहुंच जाता है, जिसके कारण पैरों, घुटनों, बाहों, कंधों और दूसरे जोड़ों में कम रक्त पहुंचता है।
इससे रक्त प्रवाह संकुचित हो जाता है, जिससे पैर, बांह, कंधे और घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। यह दर्द तब बहुत ज्यादा होता है, जब उन जोड़ों का उपयोग होता है। इसके अतिरिक्त कुछ और भी संभावित कारण है, जिसकी वजह से आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि -
कुछ लोगों का मानना है कि महिलाओं में घुटने का दर्द एक सामान्य स्थिति है, जो पुरुषों की तुलना में अधिक आम है। हालांकि जिन महिलाओं की उम्र 40 से अधिक है, वह इस स्वास्थ्य समस्या के जोखिम के दायरे में आते हैं, लेकिन सारी महिलाएं इस जोखिम के दायरे में नहीं होती हैं।
सर्दियों में घुटने में सूजन और दर्द को कम करने के लिए कुछ बातों का पालन करना होगा। आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जा कर लोगों के इलाज की सफलता की कहानियां भी देख सकते हैं, जिन्होंने हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर घुटने में दर्द और सूजन की समस्या को हराया है। निम्न तरीकों की मदद से सर्दियों में घुटने में सूजन और दर्द का उपचार संभव है -
बहुत ठंडे दिनों में घर के अंदर रहें: यदि बाहर ठंड बहुत ज्यादा है, तो प्रयास करें कि आप घर पर ही रहें। घर पर ही 20 मिनट का कार्डियो व्यायाम आपको स्वस्थ रख सकता है।
हीट थेरेपी कराएं: घुटने में दर्द को कम करने के लिए घुटने पर हीटिंग पैड या गर्म सेक लगाएं। इससे प्रभावित क्षेत्र में रक्त प्रवाह को फिर से बहाल करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको लगता है कि इन सुझावों को अपनाने के बाद भी आपके घुटने के नीचे की मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर से बात करें और इलाज के विकल्पों पर विचार करें। इसके अतिरिक्त हमारे हड्डी रोग विशेषज्ञ आपकी मदद कर सकते हैं।
घुटने के साइड में दर्द क्यों होता है?
घुटने के नीचे या साइड में मांसपेशियों में दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे कि - लिगामेंट की चोट, मेनिस्कस के फटने, इलियोटिबियल बैंड सिंड्रोम, या गठिया। इसके अतिरिक्त व्यायाम में गलत फॉर्म से भी यह दर्द हो सकता है।
घुटने के दर्द में अखरोट कैसे खाएं?
घुटने के दर्द को कम करने के लिए रोजाना 4-6 भीगे हुए अखरोट खाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सूजन और घुटनों के जोड़ों की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
घुटने के दर्द के कितने प्रकार हैं?
मुख्य रूप से घुटने के दर्द दो प्रकार के होते हैं। पहला है एक्यूट नी पेन और दूसरा है क्रोनिक नी पेन। मुख्य रूप से घुटने के दर्द के यही दो प्रकार हैं, लेकिन घुटने में दर्द में कई कारण हो सकते हैं। आप किस कारण घुटने में दर्द का सामना कर रहे हैं, इसका पता डॉक्टर से परामर्श के बाद ही पता चल सकता है।
घुटने में दर्द होने पर क्या करें?
घुटने को आराम दें, आइस पैक लगाएं और सूजन कम करने के लिए इसे ऊपर उठाएं। कम्प्रेशन रैप का उपयोग करें, एसे गतिविधियों से बचें जिसमें अधिक जोर लगाना पड़े और सूजन-रोधी दवाएं लें।
किस कमी से घुटने में दर्द होता है?
विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी से हड्डियां और जोड़ कमजोर हो सकते हैं, जिससे घुटने में दर्द होता है। कम विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जबकि विटामिन सी की कमी कोलेजन उत्पादन को प्रभावित करती है, जिससे जोड़ों का स्वास्थ्य खराब होता है।
घुटने में दर्द का घरेलू उपचार कैसे करें?
घुटने में दर्द को कम करने के लिए कुछ निर्देशों का पालन करें, जिसको हमने इस ब्लॉग में भी समझाया है। इसे पढ़ें और अधिक एवं व्यक्तिगत सहायता के लिए अभी अपना कंसल्टेशन सेशन बुक करें।
Written and Verified by:
With MBBS and MS in Orthopaedics, Dr. Modi entered the medical field as Rajasthan’s topper through medical entrance test. During his MBBS, he was awarded in many state-level quiz and competitions. During MS course, he was awarded with gold medal for his research work. After completing his MS he did his long fellowship in Joint Replacement in Gujarat. After that he learned art of arthroscopy and completed his fellowship in arthroscopy and sports medicine from Pune.
Similar Orthopaedics & Joint Replacement Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 RBH Jaipur. All Rights Reserved.