सेरेब्रल पाल्सी रोग एक ऐसी स्थिति है, जो उस बच्चे को जन्म से लेकर उसके जीवन के अंत तक परेशान करती है। इस रोग के कारण विकासशील मस्तिष्क को अच्छा खासा नुकसान होता है, जो जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद होता है। इस नुकसान के कारण मस्तिष्क की मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की क्षमता भी अच्छी खासी प्रभावित होती है, जिसके कारण विभिन्न शारीरिक और संज्ञानात्मक हानि हो सकती है।
सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिससे आपके सामान्य काम करने की क्षमता, मांसपेशियों की टोन और पोस्चर प्रभावित होती है। इसके पीछे के कारण जन्म से पहले दिमाग का विकासशील न होना है। इसके कारण शरीर में विकलांगता की समस्या भी हो सकती है, जो जीवन भर चलती रहती है। यदि हम आंकड़ों की मानें तो 1,000 जन्मे बच्चों में से 2-3 बच्चे इस विकार से प्रभावित होते हैं। सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण दिखने पर हम आपको सलाह देंगे कि आप तुरंत एक अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लें और समझें कि आप इस स्थिति को कैसे मैनेज कर सकते हैं।
सेरेब्रल पाल्सी रोग एक ऐसी स्थिति है, जो उस बच्चे को जन्म से लेकर उसके जीवन के अंत तक परेशान करती है। इस रोग के कारण विकासशील मस्तिष्क को अच्छा खासा नुकसान होता है, जो जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद होता है। इस नुकसान के कारण मस्तिष्क की मांसपेशियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की क्षमता भी अच्छी खासी प्रभावित होती है, जिसके कारण विभिन्न शारीरिक और संज्ञानात्मक हानि हो सकती है।
सेरेब्रल पाल्सी की स्थिति में कई लक्षण उत्पन्न होते हैं, जो हल्के से गंभीर हो सकते हैं। इस स्थिति में निम्न लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं -
सेरेब्रल पाल्सी का एक मुख्य कारण मस्तिष्क को नुकसान है। यह नुकसान जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद हो सकता है। हालांकि सेरेब्रल पाल्सी के सटीक कारण का पता अभी भी नहीं चल पाया है। हालांकि इस स्थिति के कुछ संभावित कारण हैं जैसे कि -
सरल शब्दों में कहा जाए तो सेरेब्रल पाल्सी एक न्युरोलोजिकल मूवमेंट डिसऑर्डर है, जो कई प्रकारों से एक व्यक्ति के शरीर को प्रभावित करता है जैसे कि -
सेरेब्रल पाल्सी का कोई स्थाई उपचार नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे इलाज के विकल्प हैं, जिससे व्यक्ति की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है जैसे कि -
जांच के लिए कुछ टेस्ट कराए जा सकते हैं जैसे कि -
सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि यह कोई प्रगतिशील विकार नहीं है। हालांकि, यदि लक्षणों में बदलाव नजर आए या फिर अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी आपको घेरे, तो आपको यह समझना होगा कि यह स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
नहीं, सेरेब्रल पाल्सी संक्रामक नहीं है। यह मस्तिष्क क्षति या असामान्य विकास के परिणामस्वरूप होता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।
सेरेब्रल पाल्सी की समस्या बचपन में ही शुरू हो जाती है, लेकिन यह आजीवन रहने वाली स्थिति है। आप यह कह सकते हैं कि यह समस्या बच्चों के साथ जन्म लेती है और जब तक वह व्यक्ति देह न त्याग दे, तब तक वह रोग उस व्यक्ति के साथ रहती है।
सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित कई बच्चों में भाषा और संचार कौशल में कमी देखी गई है, लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो आसानी से बात भी कर सकते हैं। सेरेब्रल पाल्सी लेटेस्ट ट्रीटमेंट के लिए आप अपने डॉक्टर से मिलें और स्थिति के बारे में परामर्श लें।
सेरेब्रल पाल्सी अपने आप में दर्द का कारण नहीं बनती है। लेकिन इसके लक्षण जैसे कि मांसपेशियों में अकड़न, जोड़ों की विकृति या अन्य संबंधित स्थितियां दर्द और असुविधा का कारण बन सकते हैं। लक्षण दिखने पर तुरंत एक अनुभवी एवं सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ से परामर्श लें और सेरेब्रल पाल्सी ट्रीटमेंट पर विचार करें।
Written and Verified by:
Dr. Deep Das is a Consultant in Neurology at CMRI Hospital, Kolkata, with over 20 years of experience. He specializes in acute stroke management, cerebral interventions, aneurysm coiling, and AVM embolization.
Similar Neuro Sciences Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 CMRI Kolkata. All Rights Reserved.