सफल हृदय सर्जरी के बाद आपके सफल जीवन की यात्रा शुरू होती है। सर्जरी से तत्काल समस्या का इलाज तो हो जाता है, लेकिन सर्जरी के बाद पूर्ण रिकवरी में जीवनशैली में बदलाव बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ जीवनशैला का सबसे महत्वपूर्ण भाग है स्वस्थ आहार।
आप तनाव को इस भागदौड़ भरी जिंदगी का एक मुख्य विलेन मान सकते हैं। काम के बोझ के साथ घर परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक समस्या तनाव का प्रमुख कारण है। हालांकि इस व्यस्त जीवन का तनाव एक मुख्य भाग है, लेकिन जब यह आपके जीवन का अभिन्न अंग बन जाए तो यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगता है।
हार्ट कैथीटेराइजेशन या कार्डियक कैथीटेराइजेशन एक महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया है, जिससे हृदय रोग की जांच और इलाज आसानी से हो सकती है। इस प्रक्रिया में एक पतली और लचीली ट्यूब को नस में डाला जाता है और हृदय तक ले जाया जाता है। इस ट्यूब को कैथेटर कहा जाता है। इस प्रक्रिया की मदद से हृदय की मांसपेशियां, वाल्व और रक्त वाहिकाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में अच्छे से पता चल सकता है।