आजकल मधुमेह या डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बनती जा रही है, जो लगभग हर 9 में से 1 व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है। इस भागती दौड़ती जिंदगी के कारण लोग अपने आहार और जीवनशैली पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं एक व्यक्ति को घेरती जा रही है, जैसे कि डायबिटीज।
वर्तमान में मधुमेह एक गंभीर एवं आम समस्या बन गई है, जिसमें शरीर में रक्त शर्करा स्तर एक सीमित सीमा से बढ़ जाता है। इस ब्लॉग की मदद से हम उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानेंगे, जिससे मधुमेह के रोगियों को परहेज करना चाहिए। यदि स्थिति अधिक गंभीर है, तो तुरंत एक अनुभवी मधुमेह विशेषज्ञ से परामर्श आपकी मदद कर सकते हैं।
मधुमेह की स्थिति में यदि भोजन के लिए सही योजना नहीं बनाई जाती है, तो इसके कारण व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आपके पूरे दिन का भोजन तय है कि आपको कितने बजे क्या खाना है, तो आपके शरीर के पाचन क्रिया के लिए काम आसान हो जाएगा। इससे वह भोजन के सभी आवश्यक तत्व को अच्छे से सोक लेते हैं और ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर रहता है।
इसके अतिरिक्त भोजन की सही योजना से आप स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी सक्षम हो सकते हैं, जो हृदय रोग और गुर्दे की समस्या से आपको बचा सकता है। सही समय पर सही खाद्य पदार्थ आपके सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
मधुमेह या डायबिटीज की स्थिति में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल अवश्य करना चाहिए। जब हम भोजन की योजना बनाते हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि हमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थों को अधिक शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। निम्न खाद्य पदार्थों को ज़रूर शामिल करें -
कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ता है। हम भी अपने डायबिटीज के पेशेंट्स को निम्न खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह देते हैं -
यहां हम आपको एक प्रो टिप देंगे। आहार योजना को बनाने में आपकी मदद एक डाइटिशियन कर सकते हैं और डॉक्टर के साथ हर 3-6 महीने में परामर्श डायबिटीज के स्तर को नियमित करने और बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन को जीने में मदद कर सकता है।
मधुमेह प्रबंधन समझदारी और आपकी निष्ठा से ही संभव है। इसके लिए आप इस ब्लॉग में बताए गए निर्देशों का पालन करना होगा। कुछ लोगों को डायबिटीज में त्रिफला से फायदा हुआ है, लेकिन यह सबके लिए लाभकारी नहीं है। इसके सेवन से पहले हम आपको सलाह देंगे कि हमसे ज़रूर मिलें। याद रखें, आहार में छोटा सा सकारात्मक बदलाव भी आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर के निर्देशों का पालन करें और अपने आहार योजना को सही से बनाएं।
खाने के 4 घंटे बाद एक सामान्य रक्त शर्करा का स्तर आदर्श रूप से 140 mg/dL से कम होना चाहिए। हमेशा अपने स्तरों की नियमित रूप से निगरानी करें।
बेरी, अमरूद और सेब जैसे कम-जीआई वाले फल आपके लिए लाभकारी होंगे। आम और केले जैसे फलों से दूरी बनाएं।
नहीं, गुड़ में चीनी की मात्रा अधिक होती है और यह रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। यदि आवश्यक हो तो स्टीविया जैसे प्राकृतिक विकल्प का चुनाव करें।
हां, थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार खाना खाने से रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने और भूख लगने के कारण अधिक खाना खाने से बचने में मदद मिल सकती है।
हां, घी का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है, क्योंकि यह स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। हालांकि इसके अधिक सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसमें कैलोरी भी होती है।
© 2024 RBH Jaipur. All Rights Reserved.