किडनी स्वास्थ्य बनाए रखने में आहार की भूमिका
Home >Blogs >किडनी स्वास्थ्य बनाए रखने में आहार की भूमिका

किडनी स्वास्थ्य बनाए रखने में आहार की भूमिका

Summary

हमें जीवित रखने के लिए हमारे शरीर के सभी अंग अलग-अलग कार्य करते हैं और उन्हीं में से एक है किडनी। किडनी जब अपना कार्य सही से नहीं कर पाती है, तो इसके कारण मृत्यु तक की संभावना बन जाती है। लेकिन अच्छी खबर यह कि अब किडनी रोग को आसानी से रोका जा सकता है और इसका प्रबंधन भी अब आसान है। किडनी को स्वस्थ रखने वाले आहार बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं, जो इसे अधिक नुकसान होने से बचा सकते हैं।

हमें जीवित रखने के लिए हमारे शरीर के सभी अंग अलग-अलग कार्य करते हैं और उन्हीं में से एक है किडनी। किडनी जब अपना कार्य सही से नहीं कर पाती है, तो इसके कारण मृत्यु तक की संभावना बन जाती है। लेकिन अच्छी खबर यह कि अब किडनी रोग को आसानी से रोका जा सकता है और इसका प्रबंधन भी अब आसान है। किडनी को स्वस्थ रखने वाले आहार बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं, जो इसे अधिक नुकसान होने से बचा सकते हैं।

चलिए इस ब्लॉग से हम किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में आहार की भूमिका और उन आहार संबंधित आदतों की बात करते हैं, जिससे किडनी के स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। 

किडनी की देखभाल क्यों जरूरी है?

किडनी की देखभाल कई कारणों से आवश्यक है, क्योंकि यह शरीर के सभी हानिकारक पदार्थों को शरीर से निकालने का कार्य करता है। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थ और अतिरिक्त फ्लूइड फिलटर हो पाते हैं और शरीर से बाहर निकल पाते हैं। 

वर्तमान में किडनी रोग एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में 80 करोड़ से अधिक लोग किडनी रोग से पीड़ित हैं, और इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं इस रोग से मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। भारत में भी किडनी की समस्या तेजी से फैल रही है, जिसका समाधान बहुत ज्यादा आवश्यक है। 

स्वस्थ किडनी के लिए क्या खाएं?

स्वस्थ आहार किडनी रोग से बचने और उसे स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। आप इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके अपनी किडनी को खराब होने से बचा सकते हैं - 

  • पत्तेदार साग: हरे पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, इसलिए इन्हें अपने आहार में ज़रूर शामिल करें। इससे किडनी की कार्यक्षमता कई गुणा बढ़ जाती है। 
  • जामुन: जामुन के साथ-साथ ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और क्रैनबेरी भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिन्हें हम अपने पेशेंट को खाने को ज़रूर कहते हैं। इससे किडनी स्वास्थ्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलता है। 
  • फलियां: चना, दाल और राजमा फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए इसे अपने आहार में ज़रूर शामिल करें। यह किडनी को बहुत लाभ दे सकते हैं। 
  • शकरकंद: पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जो फाइबर, विटामिन और मिनरल का एक अच्छा स्रोत है। यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
  • ड्राई फ्रूट्स और सीड्स: बादाम, अलसी और चिया सीड्स हेल्दी फैट, फाइबर और प्लांट बेस्ड प्रोटीन के अच्छे स्रोत है। इसे भी अपने आहार में शामिल करने से लाभ मिलेगा। 
  • होल ग्रेन्स: क्विनोआ, ब्राउन राइस और होल व्हीट आवश्यक पोषक तत्व और फाइबर प्रदान करते हैं, जिससे किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • लहसुन: लहसुन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जिससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह किडनी रोग के कारण होने वाले सूजन को आसानी से कम कर सकता है। 

इन्हें अपने आहार में शामिल करने से पहले निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें - 

  • संतुलित आहार का सेवन करें और प्रयास करें कि तली भुनी चीजों से दूरी बनाएं। 
  • नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवन शैली ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचा सकता है। 
  • हाइड्रेटेड रहें और धूम्रपान एवं अत्यधिक शराब के सेवन से दूरी बनाएं। 
  • यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इसके बारे में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर को सूचित करें और उनसे पूछे कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए। 

डॉक्टर भी किडनी स्वस्थ रखने के उपायों की अहमियत को जानते हैं, इसलिए वह भी इन उपायों को अपनी दवाओं के साथ शामिल करते हैं। 

निष्कर्ष

शरीर के बाकी अंगों की तरह, किडनी भी अधिक मेहनत करती है। इसलिए इनका ख्याल रखना बहुत ज्यादा अनिवार्य हो जाता है। सक्रिय जीवन शैली को अपनाकर और स्वस्थ आदतों को चुनकर किडनी का ख्याल अच्छे से रखा जा सकता है। स्वयं को हाइड्रेट रखकर, संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन कर हर व्यक्ति अपनी किडनी को बचा सकता है। यह छोटी छोटी चीजें जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। 

किडनी की बीमारी का संकेत मिलने पर निराश न हो और तुरंत एक अच्छे नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श लें। वह स्थिति की जांच कर त्वरित उत्तम इलाज प्रदान कर सकते हैं। 

FAQs

 

किडनी को कैसे बचाएं?

किडनी को बचाने के लिए सबसे पहले अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव करें। इससे स्थिति में धीरे-धीरे नियंत्रण देखने को मिलेगा। यदि लक्षणों से आराम नहीं मिलता है, तो हम आपको सलाह देंगे कि तुरंत चिकित्सा सहायता लें। 

क्या स्वस्थ आहार किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है? 

यह सच है कि स्वस्थ आहार किडनी की देखभाल के लिए आवश्यक है, लेकिन आहार की मदद से कार्यक्षमता में सुधार करना थोड़ा मुश्किल है। यह किडनी रोग की प्रगति को धीमा करने और समग्र किडनी स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है।

क्या किडनी की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है? 

दुर्भाग्य से, किडनी की सभी बीमारियों को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन जीवनशैली में सुधार कर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारकों को सुधारा जा सकता है, जिससे किडनी को नुकसान नहीं होता है और वह अच्छे से कार्य कर पाते हैं। 

एक किडनी वाले को क्या खाना चाहिए?

एक किडनी वाले व्यक्तियों को भी स्वस्थ और संतुलित आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त लीन प्रोटीन, अनसैचुरेटेड और हेल्दी फैट के सेवन की सलाह दी जाती है।

Written and Verified by:

Dr. Bibhas Ranjan Kundu

Dr. Bibhas Ranjan Kundu

Consultant - Urologist Exp: 40 Yr

Urology

Book an Appointment

Dr. Bibhas Ranjan Kundu is a Consultant Urologist & HOD of Urology at CMRI, Kolkata with 40+ years of experience. He specializes in LASER treatment for stones & prostate, reconstructive urology (urethra & bladder), and complex cases like urinary cancers and strictures.

Related Diseases & Treatments

Treatments in Kolkata

Renal Sciences Doctors in Kolkata

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now