Enquire now
Enquire NowCall Back Whatsapp Lab report/login

Avail a Instant Discount of 20% on OPD Consultation & 10% on Diagnostic Tests till 19th May 2024 for voters. T&C apply.

प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया: प्रकार, लाभ, जोखिम

Home > Blogs > प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया: प्रकार, लाभ, जोखिम

प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रिया: प्रकार, लाभ, जोखिम

Plastic, Cosmetic and Reconstructive Surgery | Posted on 05/02/2024 by Dr. Ambrish Gupta



प्लास्टिक सर्जरी एक स्पेशल सर्जरी है, जिसमें शरीर के आकार या फिर बनावट में बदलाव किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में प्लास्टिक सर्जरी की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है, जिसकी सहायता से लोग अपने चेहरे, गले, सीने, पेट, बाहों और पैरों की प्राकृतिक बनावट में बदलाव करवाते हैं। दो प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी की जाती है - रिकंस्ट्रक्टिव और कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी। 

प्लास्टिक सर्जरी के प्रकार -

कई लोगों को लगता है कि प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, लेकिन इसके अतिरिक्त भी कई तरह की प्रक्रियाएं भी होती हैं। प्लास्टिक सर्जरी कराने के कई कारण हैं, जैसे कि दुर्घटना या बीमारी से हुए नुकसान को ठीक करना, जन्म से मौजूद शारीरिक समस्या को दूर करना या फिर शारीरिक आकार में बदलाव कराना। अलग-अलग प्लास्टिक सर्जरी की जाती है और उन्हें दो प्रकार में बांटा गया है। 

रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी -

रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी मुख्य रूप से दुर्घटना, जलने, बीमारी या जन्म के समय हुई किसी शारीरिक समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार की सर्जरी का उद्देश्य कॉस्मेटिक समस्याओं के साथ-साथ शरीर के कार्यक्षमता में सुधार करना है। रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी को कुछ उदाहरण की सहायता से समझते हैं -

  • ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्टिशन (Breast reconstruction): स्तन कैंसर (Breast cancer) के कारण एक या फिर दोनों स्तन कैंसर को निकाला (मास्टेक्टॉमी) जा सकता है। इस स्थिति में ब्रेस्ट रिकंस्ट्रक्टिशन सर्जरी से महिलाओं के स्तन के सामान्य आकार को फिर से बहाल किया जाता है। 
  • कटे होंठ और तालु को ठीक करना (Cleft lip and cleft palate repair): कटे होंठ या तालु के साथ पैदा हुए बच्चों के होंठ के आकार को फिर से ठीक करने के लिए रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी की जाती है। 
  • त्वचा ग्राफ्ट और फ्लैप (skin grafts and flaps HCF): इस तकनीक का उपयोग जलने, दुर्घटना या सर्जरी के कारण होने वाली त्वचा और टिश्यू में हुए नुकसान को ठीक करने के लिए किया जाता है।

इनके अतिरिक्त कुछ और सर्जरी है जो रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी में आती है जैसे - 

  • हाथ की कार्यक्षमता वापस लाने के लिए सर्जरी
  • चेहरे की हड्डी के टूटने का इलाज

कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी -

कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी पूर्ण रूप से सौंदर्य को बढ़ाने वाली सर्जरी है। यह वैकल्पिक सर्जरी है और इस सर्जरी का निर्णय पूर्ण रूप से रोगी के ऊपर निर्भर करता है। कॉस्मेटिक प्लास्टिक सर्जरी को कुछ उदाहरण की सहायता से समझते हैं -

  • राइनोप्लास्टी (नाक को दोबारा आकार देना): इस प्रक्रिया में नाक के आकार को फिर से बदला जाता है और एक नया आकार दिया जाता है। 
  • स्तन वृद्धि: इसमें फैट ट्रांस्फर की सहायता से स्तन के आकार को बढाया जाता है और महिला के स्तन को मन चाहा आकार दिया जाता है। 
  • लिपोसक्शन: इस सर्जरी को आसान भाषा में फैट रिमूवल सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। 
  • फेसलिफ्ट: फेसलिफ्ट सर्जरी में चेहरे की मांसपेशियों को कस कर और अतिरिक्त त्वचा को हटाकर उम्र बढ़ने के लक्षणों को नियंत्रित किया जाता है।

प्लास्टिक सर्जरी के लाभ -

प्लास्टिक सर्जरी की मदद से कई लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में बहुत लाभ मिले हैं। इससे कई प्रकार के शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक लाभ भी रोगी को मिले हैं जैसे - 

  • शारीरिक समस्याओं का समाधान: एक्सिडेंट, जलने या अन्य किसी भी कारणवश प्लास्टिक सर्जरी से शारीरिक समस्याओं का समाधान हो जाता है। इसके साथ-साथ कैंसर और अन्य जन्म से मौजूद शारीरिक विकृति को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक किया जा सकता है। 
  • बढ़ा हुआ आत्मविश्वास: कुछ लोग अपने आकार और शारीरिक संरचना से खुश नहीं होते हैं। वहीं प्लास्टिक सर्जरी की मदद से उन्हें वांछित परिणाम मिलते हैं जिससे अंततः आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। 
  • जीवन की बेहतर गुणवत्ता: रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से शारीरिक समस्या का इलाज हो जाता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलता है। 
  • शारीरिक आराम: बडे स्तन के इलाज के लिए ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी (Breast reduction surgery) की जाती है। इसके कारण कई लक्षणों से आराम भी मिलता है जैसे पीठ और गर्दन में दर्द। 
  • मानसिक स्वास्थ्य: जैसा रोगी चाहते हैं, उन्हें वैसे परिणाम मिलते हैं, तो उनका मानसिक स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहता है और एक अच्छा जीवन व्यतीत करते हैं। 

प्लास्टिक सर्जरी के जोखिम -

प्लास्टिक सर्जरी के कुछ संभावित जोखिम और जटिलताएं होती हैं जो हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए - 

  • एनेस्थीसिया से संबंधित जोखिम: एनेस्थीसिया से एलर्जी या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। इसके लिए सर्जरी से पहले कुछ टेस्ट कराए जाते हैं और सर्जरी के बाद रोगी को कुछ समय के लिए ऑबसर्वेशन में रखा जाता है।
  • संक्रमण: किसी भी सर्जरी में संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। इससे बचने के लिए रोगी को अपने स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी हमें देनी होती है।
  • रक्त हानि: हालांकि वर्तमान में प्लास्टिक सर्जरी आधुनिक तकनीक की सहायता से होती है, लेकिन सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्त हानि की संभावना फिर भी लगातार बनी रहती है।
  • घाव भरने में समस्या: कुछ मामलों में घाव ठीक से नहीं भर पाते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त इलाज की आवश्यकता होती है।
  • दर्द और असुविधा: सर्जरी के बाद दर्द और सूजन होना आम बात है। इससे बचने के लिए अक्सर डॉक्टर कुछ दवाएं देते हैं।
  • निशान: आधुनिक मेडिकल तकनीक की सहायता से अब सर्जरी अधिक सटीक हो गई है। लेकिन अभी भी कुछ मामलों में सर्जरी के बाद निशान रह जाते हैं।
  • असंतोषजनक परिणाम: इस बात की संभावना बनी रहती है कि आपको सर्जरी के अंसतोषजनक परिणाम मिलेंगे। इसलिए सर्जरी से पहले ही सभी पहलुओं के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
  • अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता: कई बार इच्छिक परिणाम के लिए अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।

निष्कर्ष

प्लास्टिक सर्जरी, जिसमें रिकंस्ट्रक्टिव और कॉस्मेटिक दोनों प्रक्रियाएं शामिल हैं, व्यक्तियों को अपनी शारीरिक उपस्थिति और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। इससे जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव आया है, इसलिए यदि आप प्लास्टिक सर्जरी के बारे में विचार कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देंगे कि अच्छे से विचार करें, सभी पहलुओं को समझें और प्रक्रिया के लिए जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

प्लास्टिक सर्जरी कब होती है?

आमतौर पर प्लास्टिक सर्जरी तब की जाती है, जब व्यक्ति अपनी शारीरिक उपस्थिति को बढ़ाने, विकृतियों को ठीक करने, या चिकित्सा स्थितियों, दुर्घटनाओं या जन्मजात विकारों को ठीक करने की आवश्यकता होती है। 

प्लास्टिक सर्जरी कहां होती है?

प्लास्टिक सर्जरी अस्पतालों, सर्जिकल केंद्रों और निजी क्लीनिकों सहित मान्यता प्राप्त चिकित्सा सुविधाओं में की जाती है। यह सारे स्थान अत्याधुनिक तकनीक से लैस होते हैं, जिससे सर्जरी एकदम सटीक तरह से होती है। 

प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आता है?

भारत में, प्लास्टिक सर्जरी का औसत खर्च लगभग ₹ 30,000 से ₹ 5,00,000 तक आ सकता है। प्लास्टिक सर्जरी का खर्च कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे - 

  • सर्जरी का प्रकार
  • सर्जन का अनुभव
  • सर्जरी का स्थान
  • एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की फीस
  • अन्य स्वास्थ्य समस्या