%20(2).webp&w=3840&q=75)
हाइड्रोसील एक ऐसी स्थिति है, जो मुख्य रूप से पुरुषों को होती है। यह स्थिति तब होती है, जब अंडकोष यानी टेस्टिक्लस के बाहरी जगह यानी लाइनिंग में तरल पदार्थ जैसे कि पानी जम जाता है, जिसके कारण सूजन होने लगती है।
हाइड्रोसील एक ऐसी समस्या है, जिसका इलाज यदि समय पर नहीं होता है, तो इसके कारण कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि यह स्थिति लंबे समय तक अनुपचारित रह जाती है, तो हाइड्रोसील फट भी सकता है। हाइड्रोसील के परमानेंट इलाज के लिए आप हमारे जनरल सर्जन डॉक्टरों से परामर्श कर सकते हैं।
इलाज से पहले जान लेते हैं कि हाइड्रोसील की समस्या के कारण किस प्रकार के लक्षण उत्पन्न होते हैं और इसका इलाज कैसे होता है। इस ब्लॉग में मौजूद जानकारी एक सामान्य जानकारी है। इस स्थिति के इलाज के लिए तुरंत एक अच्छे डॉक्टर से मिलें।
हाइड्रोसील एक ऐसी स्थिति है, जो मुख्य रूप से पुरुषों को होती है। यह स्थिति तब होती है, जब अंडकोष यानी टेस्टिक्लस के बाहरी जगह यानी लाइनिंग में तरल पदार्थ जैसे कि पानी जम जाता है, जिसके कारण हाइड्रोसील में सूजन होने लगती है। यदि आंकड़ों की मानी जाए तो 30 मिलियन से ज्यादा लड़कों और पुरुषों में यह समस्या देखी गई है।
हाइड्रोसील के लक्षण बहुत स्पष्ट दिखते हैं। यदि आपको निम्न लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत एक अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें -
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि हाइड्रोसील एक ऐसी स्थिति है, जिसमें अंडकोष के आसपास एक थैली में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। नवजात शिशुओं में भी यह समस्या देखी गई है। हाइड्रोसील के कई संभावित कारण हैं जैसे -
ऐसा देखा गया है कि हाइड्रोसील का इलाज अगर सही समय पर किया जाए, तो यह ठीक भी हो सकता है। परंतु अगर इसका इलाज सही समय पर ना किया जाए, तो व्यक्ति को सामान्य जीवन में काम करने, चलने-बैठने, दौड़ने में परेशानी हो सकती है। इसके इलाज की बहुत सी तकनीकें है और अगर उनका सही इस्तेमाल किया जाए तो यह बीमारी 4 से 6 महीने के अंदर ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं, अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह नपुंसकता भी ला सकती है।
इलाज से पहले जनरल सर्जन डॉक्टर हाइड्रोसील के निदान का सुझाव देते हैं। बहुत सारे मामलों में हाइड्रोसील की समस्या को गंभीर समस्या के रूप में नहीं देखा जाता है। वह केवल घरेलू उपायों को करके इसका इलाज करने का सोचते हैं। इस स्थिति में रोगी को लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और इलाज के विकल्पों पर बात करनी चाहिए।
इसके कारण डॉक्टर स्थिति का निदान कर उचित इलाज का सुझाव देते हैं। इलाज से पहले स्थिति के निदान के लिए डॉक्टर निम्न परीक्षणों का सुझाव दे सकते हैं -
हाइड्रोसील ठीक करने के बहुत से घरेलू नुस्खे भी हैं, लेकिन वह कितना काम करेगा और कितना समय लगेगा यह कुछ तय नहीं है। हाइड्रोसील का इलाज सर्जरी और नीडल एस्पिरेशन से संभव है। चलिए दोनों को एक-एक करके समझते हैं -
इस बीमारी के दौरान फल-सब्जियां, अदरक की चाय, आदि का सेवन करना शरीर के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा, जब भी कोई व्यक्ति हाइड्रोसील रोग से पीड़ित हो, तो उन्हें प्रोसेस्ड फूड, स्ट्रीट फूड, प्रीसर्वड फूड से बचना चाहिए, जो बहुत सारे केमिकल्स के साथ लंबे समय तक रखा जाता है और साथ ही जंक फूड, मसालेदार और हैवी डाइट, कॉफी और अचार जैसी इन सब चीजों को थोड़ा टालना या अवॉयड करना चाहिए।
ऑपरेशन में अंडकोष में कुछ कट लगाए जाते हैं और एनेस्थीसिया का प्रयोग होता है जिसके कारण ऑपरेशन के कुछ दिनों तक सूजन की समस्या बनी रहती है। धीरे-धीरे अंडकोष का आकार फिर से सामान्य हो जाता है।
इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर नहीं है क्योंकि रिकवरी का समय हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। कुछ लोग 3 से 4 दिनों में ही रिकवर हो सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को पूरी तरह से रिकवर होने में 6 से 8 दिन लग सकते हैं।
हाइड्रोसील तब होता है जब अंडकोष की थैली में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। यह तरल पदार्थ आमतौर पर अंडकोष को ढंकने वाली पतली झिल्ली में बनता है।
हाइड्रोसील की स्थिति में निम्नलिखित परहेज करने की सलाह दी जाती है -
हाइड्रोसील सर्जरी आमतौर पर दर्दनाक नहीं होती है। सर्जरी के दौरान आपको एनेस्थीसिया दिया जाता है, जिससे आपको कोई दर्द महसूस नहीं होता है। सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए दर्द हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है।
हाइड्रोसील बढ़ने का मुख्य कारण अज्ञात है। कुछ मामलों में, यह जन्मजात हो सकता है। अन्य मामलों में, यह संक्रमण, चोट, या हर्निया के कारण भी हो सकता है।
पुरुषों में हाइड्रोसील होने के कई कारण होते हैं जैसे -
Written and Verified by:

Director Exp: 25 Yr
General Surgery, Minimal Access & Bariatric Surgery
Dr. Rajesh Sharma is a highly acclaimed robotic and minimally invasive surgeon in Jaipur with over 20 years of experience and 15,000+ advanced surgical procedures to his credit. A pioneer in Rajasthan, he was the first surgeon in the state to be appointed as a Robotic Surgery Proctor for the da Vinci Surgical System and has performed the highest number of robotic general surgeries in Rajasthan.
Similar General Surgery Blogs
Book Your Appointment TODAY
© 2024 RBH Jaipur. All Rights Reserved.