नवरात्रि व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के 7 घरेलू उपाय
Home >Blogs >नवरात्रि व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के 7 घरेलू उपाय

नवरात्रि व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के 7 घरेलू उपाय

Internal Medicine | by RBH on 18/09/2025

Summary

नवरात्रि व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचना बेहद जरूरी है। सही मात्रा में पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे घरेलू उपाय अपनाकर आप इस पर्व को अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर बना सकते हैं। इस ब्लॉग से डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचाने वाले 7 असरदार घरेलू उपायों को जानें और एनर्जी से भरपूर होकर इस पर्व को मनाएं।

नवरात्रि का पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शरीर और मन के लिए एक नई शुरुआत का एक खास मौका है। लेकिन यदि उपवास के दौरान डिहाइड्रेशन (Dehydration) यानी शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि आपके नवरात्रि व्रत के अनुभव को भी प्रभावित कर सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण कई अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि - सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, कमजोरी, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, नब्ज़ का तेज होना, और त्वचा का रूखापन। कई मामलों में डीहाइड्रेशन की समस्या का संबंध हृदय रोग से भी होता है।

हजारों लोग हर साल नवरात्रि व्रत रखते हैं, मगर डिहाइड्रेशन की वजह से उन्हें कमजोरी, चक्कर और थकावट जैसे गंभीर लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इस ब्लॉग में हम आपको डिहाइड्रेशन के लक्षणों को समझाने के साथ-साथ उन सात घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जो नवरात्रि व्रत के दौरान आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। स्वस्थ शरीर के साथ ही मन की तरोताजा ऊर्जा पाने के लिए यह टिप्स आपकी सहायता करेंगे।

डिहाइड्रेशन क्या है और व्रत में क्यों होता है?

डिहाइड्रेशन की समस्या तब होती है, जब शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। नवरात्रि जैसे उपवास के दौरान, जब भोजन और पानी की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, तब डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है। 

विशेषकर गर्मी के मौसम में, जब पसीना ज्यादा आता है, शरीर का पानी तेजी से बाहर निकलता है, तो डीहाइड्रेशन का खतरा अधिक होता है। इसके कारण शरीर में जल का संतुलन बिगड़ता है, जिससे मस्तिष्क को ठीक से खून नहीं मिल पाता और थकान, चक्कर आने जैसे लक्षण विकसित हो सकते हैं। मेडिकल रिसर्च बताती है कि उपवास में यदि पानी की कमी पूरी नहीं की जाती तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में बदल सकता है ।

व्रत के दौरान पानी की कमी के संकेत

डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरुरी है, ताकि समय रहते इसका समाधान किया जा सके। नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी के संकेत इस प्रकार हैं - 

  • अत्यधिक प्यास लगना
  • मुंह सूखना
  • थकान और कमजोरी महसूस होना
  • बार-बार सिर में दर्द या चक्कर आना
  • कम मूत्र या गहरा रंग का मूत्र आना
  • त्वचा में सूखापन
  • चिड़चिड़ापन और ध्यान में कमी

यदि यह लक्षण उत्पन्न होते हैं, तो तुरंत हाइड्रेशन बढ़ाना जरूरी है। इससे आप एक दुरुस्त जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचने के 7 आसान घरेलू उपाय

नवरात्रि के व्रत में डिहाइड्रेशन से बचना बहुत आसान है। इन 7 आसान और प्राभावी उपायों की मदद से आप शरीर में पानी की कमी की समस्या को हल कर सकते हैं - 

  • नारियल पानी का सेवन करें: नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे कि पोटैशियम और सोडियम से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना नवरात्रि के दौरान कम-से-कम 1-2 बार नारियल पानी पीना एक आदर्श विकल्प है।
  • नींबू पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक डालें: नींबू पानी विटामिन C से भरपूर होता है और साथ ही सेंधा नमक इलेक्ट्रोलाइट्स रिकवर करता है। इसका सेवन व्रत के दौरान हाइड्रेशन बनाए रखने और शरीर के टॉक्सिन्स को निकालने में सहायता करता है।
  • छाछ या बटरमिल्क अपनाएं: छाछ शरीर में पानी की कमी को दूर करने के अलावा, पाचन मजबूती भी बढ़ाता है। इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
  • फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं: खरबूजा, तरबूज, खीरा, संतरा जैसे जलीय फल शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं। यह ऊर्जा के साथ-साथ विटामिन और खनिजों से भी भरपूर होते हैं।
  • अदरक और तुलसी की चाय: अदरक की चाय से पाचन बेहतर होता है और तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को गर्मी से बचाते हैं। व्रत में ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • बहुत ज़्यादा तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचाव करें: ऐसे खाद्य पदार्थ पाचन में दिक्कत और जल की कमी पैदा करते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
  • प्रचुर मात्रा में पानी का सेवन समय-समय पर करें: व्रत में सही मात्रा में पानी पीना सबसे ज़रूरी उपाय है। छोटे-छोटे अंतराल में पानी पीना और हाइड्रेशन बनाए रखना शरीर की कमजोरी को कम करता है।

यह सारे उपाय बहुत ज्यादा प्रभावी होते हैं। इन्हें आप अपने रोजाना के जीवन में भी अपना सकते हैं।

उपवास में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स

नवरात्रि व्रत के दौरान केवल सामान्य पानी ही नहीं, बल्कि कुछ विशेष हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन भी शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। चलिए उन सभी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में भी जानते हैं - 

  • नारियल पानी
  • छाछ (बटरमिल्क)
  • नींबू पानी सेंधा नमक के साथ
  • खस का शरबत (घीया)
  • दही और फलों से बनी स्मूदी
  • लौकी और मूतिया का सूप
  • तुलसी और अदरक की हर्बल चाय

यह ड्रिंक्स शरीर में पानी और जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं और उपवास के दौरान ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त कार्बोनेटिड ड्रिंक्स जैसे कि सोडा ड्रिंक्स, और सॉफ्ट ड्रिंक्स को न पीएं, क्योंकि इनसे डीहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

निष्कर्ष

नवरात्रि व्रत के दौरान डिहाइड्रेशन से बचना बेहद आवश्यक है, क्योंकि पानी की कमी से थकावट, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उपवास में सही हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहिए। 

इसके साथ ही, फल, जूस और हर्बल ड्रिंक्स का सेवन शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने पर तत्काल पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय लें और यदि समस्या गंभीर हो तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। स्वस्थ, ऊर्जावान और निर्बाध नवरात्रि व्रत के लिए इन सात घरेलू उपायों को अपनाना आवश्यक है। सही देखभाल के साथ आप नवरात्रि का त्योहार अपने मन और शरीर दोनों के लिए एक सुखद और सशक्त अनुभव बना सकते हैं। यदि नवरात्रि के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तुरंत हमारे अनुभवी विशेषज्ञों से मिलें और इलाज लें।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या उपवास के दौरान कम पानी पीना खतरनाक है?

हां, उपवास में कम पानी पीना डिहाइड्रेशन का मुख्य कारण होता है, जो कि स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है, इसलिए उचित हाइड्रेशन जरूरी है।

नवरात्रि व्रत में डिहाइड्रेशन रोकने के लिए कौन-से घरेलू उपाय सबसे असरदार हैं?

नारियल पानी, नींबू पानी सेंधा नमक के साथ, और छाछ सभी प्रभावशाली घरेलू उपाय हैं, जो हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं।

क्या नारियल पानी पीने से व्रत में हाइड्रेशन बढ़ता है?

जी हां, नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत हाइड्रेट करते हैं और ऊर्जा भी देते हैं।

उपवास के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए क्या पीना चाहिए?

उपवास के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए आप नींबू पानी, छाछ, स्मूदी, और अदरक तुलसी की चाय जैसे हेल्दी ड्रिंक्स पी सकते हैं।

डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

जल्दी से पर्याप्त मात्रा में पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीएं और यदि लक्षण गंभीर हों तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Internal Medicine Doctors in Jaipur

NavBook Appt.WhatsappWhatsappCall Now